MP News: मध्य प्रदेश में 7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन किया जाएगा. इस दौरान सीएम मोहन ने केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात की . सीएम मोहन ने कहा कि गेहूं उपार्जन और भंडारण में एमपी बाकी राज्यों से बेहतर है. हम किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य दिलाने के लिए संकल्पित है.
Trending Photos
)
CM Mohan Yadav on wheat storage and procurement: मुख्यमंत्री डॉ. यादव यादव ने आज केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन, इसकी भंडारण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सीएम मोहन ने बताया कि हमारी गेहूं उपार्जन व्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बहुत बेहतर है. केंद्रीय मंत्री श्री जोशी ने भी मध्यप्रदेश को गेहूं उपार्जन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
किसान कल्याण वर्ष मना रही सरकार
मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम करते दिखाई दे रही है. हाल ही में भवांतर योजना की चौथी राशि जारी करते हुए भी सीएम मोहन ने प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए हर संभव सहयोग करने का दावा किया है. इसी कड़ी में आज केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष और गेहूं उपार्जन, इसकी भंडारण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने बताया कि इस साल सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है और किसानों के हक में हर संभव सहयोग करने को अग्रसर है.
गेहूं उपार्जन और भंडारण में एमपी बेहतर
सीएम मोहन ने कहा कि इस कृषि वर्ष में हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य दिलाने के लिए संकल्पित है. यानी की किसानों को उनके उत्पादन का उचित मुल्य मुहैया कराया जाएगा. मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन एवं भंडारण की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है और ये बड़ी खुशी की बात है कि गेहूं उपार्जन और भंडारण के केस में एमपी अन्य राज्यों से काफी बेहतर है.
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad जी के साथ किसान कल्याण और गेहूं उपार्जन, भंडारण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। pic.twitter.com/2gqCYQN0VN
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 4, 2026
केंद्रीय मंत्री का मिलेगा भरपूर सहयोग
सीएम यादव ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन सबसे अच्छे तरीके और सरलता से पर्याप्त भंडारण व्यवस्था के साथ होता है बाकी राज्यों में शायद ही ऐसी व्यवस्था देखने को मिलती है. यही कारण है कि केंद्रीय मंत्री श्री जोशी ने मध्यप्रदेश को गेहूं उपार्जन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है. बता दें कि इसबार 7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. वहीं इस साल 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन होगा जो पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये अधिक है. किसान 7 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकते हैं.