Bhopal Holi Health Advisory: भोपाल में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आपातकालीन सुविधाओं को मुस्तैद रखा गया है. ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह के कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
Trending Photos
)
Bhopal Medical Emergency Update: मध्य प्रदेश में होली और रंगपंचमी की धूम मची हुई है. लोग तरह-तरह के रंगों और गुलालों से होली खेल रहे हैं. इसी बीच भोपालवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. जिसमें बताया गया है कि होली के मौके पर भी सीभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सुविधाएं मुस्तैद रहेंगी. खासकर उन जगहों पर जहां पर बड़े जुलूस और भारी भीड़ इकट्टा होती है. इसमें इमरजेंसी के लिए 108 एंबुलेंस की तैनाती रहेगी. जिससे किसी भी हादसे या बिगड़ती तबीयत पर तुरंत मंदद पहुंचाई जा सके. इसकी जानकारी शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीष शर्मा ने कहा कि बाजारों में मिलने वाले सस्ते और चटक रंगों में लेड, ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट और माइका जैसे खतरनाक केमिकल हो सकते हैं. यह न सिर्फ त्वचा में जलन पैदा करता है, बल्कि आंखों की रोशनी और सांस नली में भी काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह रंग लगने के बाद त्वचा पर खुजली या सांस लेने में दिक्कत होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
होली खेलने से पहले अपनाएं ये टिप्स
इतना ही नहीं डॉक्टर मनीष शर्मा ने होली खेलने के टिप्स के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल का तेल या फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इसके अलावा, कोशिश करें, कि शरीर ज्यादा से ढका होना चाहिए, ताकि रंग सीधे स्किन के संपर्क में न आए. उन्होंने कहा कि केवल प्राकृतिक और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें. आगे कहा कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचें. क्योंकि ज्यादातर हादसे नशे की हालत में ही होते हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!