खेल के दौरान बच्चों को मिट्टी में दबा दिखाई दिया इंसानी हाथ, खोदा तो चौंक गए लोग, जानिए क्या है मामला
Advertisement

खेल के दौरान बच्चों को मिट्टी में दबा दिखाई दिया इंसानी हाथ, खोदा तो चौंक गए लोग, जानिए क्या है मामला

अनूपपुर जिले में एक व्यक्ति का शव उसी के घर के पास मिट्टी में दबा हुआ मिला है. मामला जैतहरी थाना अंतर्गत तिपान नदी बघवा कछार के पास का है. मृतक व्यक्ति का नाम भीमसेन कोल (उम्र 25 वर्ष) बताया जा रहा है. 

फाइल फोटो

अभय पाठक/अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी है.जहां एक व्यक्ति का शव उसी के घर के पास मिट्टी में दबा हुआ मिला है. मामला जैतहरी थाना अंतर्गत तिपान नदी बघवा कछार के पास का है. मृतक व्यक्ति का नाम भीमसेन कोल (उम्र 25 वर्ष) बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया.

बच्चों ने खेलते हुए देखा हाथ
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती शाम कुछ बच्चों ने खेलते हुए शव को देखा था. बच्चों ने बताया कि उन्हें मिट्टी में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया था. जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को दी. इसके बाद जैतहरी पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से मिट्टी हटवाई और शव को बाहर निकाला. वहां मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त भीमसेन कोल के रूप में की.
                                                                                                                                                                                                                                
ये भी पढ़ें-दर्दनाक सड़क हादसा: भिंड-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक और ट्राले में भिड़ंत, एक की मौत

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है. फिलहाल पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. 

अशोकनगर में भी अंधा कत्ल
प्रदेश के अशोकनगर के मूंगावली थाना क्षेत्र से भी जुर्म की एक घटना सामने आई है. जहां दो लोगों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. नशे में धुत आरोपियों ने युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने विधुत विभाग के मेन गेट के पास घटना को अंजाम दिया. एक आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि दूसरा आरोपी वहां से भाग निकला. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. 

Watch LIVE TV-

Trending news