Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3099035

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' को लेकर जमकर विवाद, भोपाल की सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज; जानिए पूरा मामला

MP News: मनोज बाजपेयी की  फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर भोपाल में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ है. ब्राह्मण समाज के लोग बॉयकॉट मूवी का पोस्टर लिए सड़कों पर उतर आए हैं. फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

 

bhopal news
bhopal news

Manoj Bajpayee movie ghooskhor pandit controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रीलिज हुई फिल्म बाजपेयी पंडित के टीजर को लेकर भोपाल में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ है. विरोध ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया गया है. फिल्म के टाइटल और कॉन्सेप्ट को लेकर फिल्म की निंदा की जा रही है. आरोप है कि इस फिल्म से  ब्राह्मण समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है जिसकी वजह से जल्द ही इस टीजर को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए. घूसखोर पंडित में मनोज बाजपेयी एक सीनियर इंस्पेक्टर का रोल अदा करते दिखाई दिए हैं. 

घूसखोर पंडित को लेकर विवाद
भोपाल में आज ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आए. हाथ में 'डिजीटल प्लेटफॉर्म को बंद करो, FIR करो और बॉयकॉट घूसखोर पंडित फिल्म के पोस्टर लिए नजर आए. वजह थी मनोज बाजपेयी की फिल्म  घूसखोर पंडित! ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म का टाइटल और कहानी दोनों ही आपत्तिजनक और निंदनीय है. इसे जल्द ही OTT प्लेटफार्म से हटाया जाए नहीं तो प्रदर्शन और भी उग्र होगा. 

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर 
वर्तमान में फिल्न इतना बड़ा मुद्दा बन गया है कि इसके टाइटल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया कि ये फिल्म समाज में ब्राह्मणों की छवि पर दाग लगा रही है. फिल्म में ब्राह्मण को घूसखोर के रूप में दिखाया गया है. इससे ब्राह्मण समुदाय की गरिमा कलंकित हो रही है. पंडित शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ना सही नहीं है. फिल्म मेकर्स के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है फिल्म की कहानी
घूसखोर पंडित में मनोज बाजपेयी और नुसरत भरुचा मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं. मनोज भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित का किरदार निभाते नजर आए हैं. अजय को पंडित के नाम से लोग जानते हैं जो अपने भ्रष्ट आदतों की वजह से चर्चा में रहता है और यही वजह है कि पंडित के साथ घूसखोर शब्द जोड़ा गया है. फिल्म में आपको दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकू शारदा भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है और कहानी नीरज पांडे ने लिखी है. फिल्म का रिलीज डेट अभी तय नहीं है.वहीं रिलीज टीजर करीब 51 सेकंड का है.  भोपाल से लेकर दिल्ली तक मचे इस बवाल के बाद अब देखना होगा कि फिल्म के मेकर्स किस निर्णय पर उतरते हैं.

मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. भोपाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.

TAGS

Trending news