MP Board News-एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी करने से पहले छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड ने पारंपरिक पूरक परीक्षा प्रणाली को खत्म कर दिया है और इसकी जगह द्वितीय परीक्षा शुरू की जा रही है. इस परीक्षा में पास और फेल दोनों तरह के छात्र शामिल हो सकेंगे. यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी.
Trending Photos
)
MP Board Second Examination System-मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने प्रदेश के लाखों छात्रों के हित में बड़ा बदलाव किया है. एमपी बोर्ड ने दशकों से चली आ रही पारंपरिक पूरक परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम प्रणाली को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला लिया है. इसकी जगह अब द्वितीय परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें न केवल फेल हुए छात्र, बल्कि वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है और अपना रिजल्ट सुधारना चाहते हैं. खास बात यह है कि छात्र किसी भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों को अपने रिजल्ट को सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा.
7 मई से शुरू होगी परीक्षा
नई व्यवस्था के अनुसार, जो भी छात्र किसी विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा. इसके साथ जो छात्र परीक्षा में पास हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए इच्छानुसार किसी भी विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. हायर सेकेंडरी (12वीं) की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक आयोजित होगी. वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 7 मई से 19 मई के बीच होगी.
बेहतर अंक होंगे मान्य
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होंगी. द्वितीय परीक्षा के बाद जारी की जाने वाली मार्कशीट मुख्य परीक्षी की तरह ही होगी. बोर्ड के अनुसार, छात्र के मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जो भी बेहतर परिणाम होगा, वहीं अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा. नई व्यवस्था से छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा.
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल रखा गया है, ताकि छात्रों को असुविधा न हो. द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के मात्र सात दिनों के भीतर अपना आवेदन पूरा करना होगा. यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसे छात्र अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर आसानी से पूरा कर सकते हैं. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें-CG को 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 1680; यहां खुल रहे संस्थान
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!