MP holidays 2025: मध्यप्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के छुट्टी और कामकाज के सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिली, तो अब केवल दूसरे और तीसरे शनिवार को छुट्टी रहेगी और बाकी शनिवार को काम होगा.
Trending Photos
)
MP Weekly Holiday 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तरों की कामकाज प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकार अब कर्मचारियों की छुट्टियों और ऑफिस टाइमिंग पर नए नियम लागू करने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि शासन हफ्ते में एक दिन की छुट्टी तय करने और सालाना अवकाशों को घटाने पर विचार कर रही है. इस प्रस्ताव को लेकर दस से अधिक राज्यों के मॉडल का अध्ययन किया जा चुका है. जल्द ही इस पर एक अहम बैठक होने वाली है.
अगर प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी मिलती है तो दफ्तरों की रूटीन पूरी तरह बदल जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, नए नियम लागू होने के बाद सरकारी दफ्तर केवल दूसरे और तीसरे शनिवार को ही बंद रहेंगे. बाकी शनिवारों को सामान्य कार्य दिवस माना जाएगा. इसके साथ ही सालाना छुट्टियों की संख्या में कटौती की जा सकती है. यह बदलाव कर्मचारियों की कार्यक्षमता और सरकारी कामकाज की गति बढ़ाने के मकसद से किया जा रहा है.
प्रस्तावों पर उच्चस्तरीय चर्चा
शासन इस वक्त दो अलग-अलग मॉडल पर विचार कर रहा है. पहला मॉडल यह है कि हफ्ते में छह दिन दफ्तर खुले रहें और सिर्फ दो शनिवार छुट्टी हो. दूसरा मॉडल केंद्र सरकार के तर्ज पर तैयार है, जिसमें हफ्ते में पांच दिन काम होगा लेकिन काम के घंटे एक घंटे बढ़ जाएंगे. यानी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक. दोनों प्रस्तावों पर अब उच्चस्तरीय चर्चा चल रही है.
कब लागू होगी नई व्यवस्था?
अंतिम फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की बनाई समिति ने 22 सितंबर को दस से अधिक राज्यों की अवकाश नीति का अध्ययन किया था. एसीएस संजय शुक्ला ने बताया कि समिति की बैठक में सभी सुझावों पर चर्चा हो चुकी है और फाइनल रिपोर्ट सीएम को भेजी जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि अगर मंजूरी मिलती है, तो यह नई व्यवस्था साल 2026 से लागू हो सकती है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!