)
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसी क्रम में भोपाल और राजगढ़ जिलों को जोड़ने वाला एक अहम वैकल्पिक रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है. यह रास्ता बैरसिया और नरसिंहगढ़ के बीच पार्वती नदी से होकर गुजरता है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे नदी की तलहटी में बनाया गया अस्थायी वैकल्पिक रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है.
पार्वती नदी उफान पर
दरअसल, बैरसिया के SDM आशुतोष शर्मा ने सोमवार देर रात एक आदेश जारी कर बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग से भोपाल और राजगढ़ को जोड़ने वाले अस्थायी वैकल्पिक रास्ते पर ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया है. आदेश में कहा गया है कि लगातार बारिश के कारण पार्वती नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे नदी पर बना अस्थायी वैकल्पिक रास्ता पूरी तरह डूब गया है. तेज बहाव के कारण इस रास्ते पर चलना बहुत खतरनाक हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने इस रास्ते पर गाड़ियों और आम लोगों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.
भोपाल-राजगढ़ को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग बंद
बता दें कि इन दिनों पार्वती नदी का बहाव इतना तेज है कि गाड़ियों या पैदल चलने वालों का वहां से गुजरना बेहद खतरनाक और जानलेवा हो गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए बैरसिया के SDM आशुतोष शर्मा ने सोमवार देर रात एक आधिकारिक आदेश जारी कर इस रास्ते पर आवाजाही पर तुरंत रोक लगा दी. आदेश में SDM ने जोर दिया कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था. इसके अलावा प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को बंद रास्ते को पार करने की कोशिश न करने की सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!