Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2996337
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosइंस्टा पर हजारों फॉलोवर्स, पढ़ाई छोड़ मॉडलिंग... फिर कासिम से दोस्ती और सब हो गया खत्म; मॉडल की दर्दनाक कहानी
photoDetails1mpcg

इंस्टा पर हजारों फॉलोवर्स, पढ़ाई छोड़ मॉडलिंग... फिर कासिम से दोस्ती और सब हो गया खत्म; मॉडल की दर्दनाक कहानी

Bhopal Model Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 27 साल की मॉडल की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मॉडल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिवार ने लव जिहाद और हत्या का आरोप लगाया है. मॉडल के प्राइवेट पार्ट, कमर और सिर पर चोट के निशान मिले है, जिसके बाद परिवार ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. इसमें कासिम नाम के युवक का नाम आ रहा है, जो राहुल बनकर मॉडल से मिला था और परिवार का कहना है कासिम धर्म परिवर्तन कराकर शादी करना चाहता था.

पढ़ाई छोड़ करती थी मॉडलिंग

1/8
पढ़ाई छोड़ करती थी मॉडलिंग

पुलिस ने बताया कि खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा मध्य प्रदेश के सागर के मंडी बामोरा की रहने वाली थी और भोपाल में पढ़ाई छोड़ने के बाद मॉडलिंग कर रही थी. 3 साल से वह भोपाल में रह रही थी और कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी है.

इंस्टा पर 12 हजार फॉलोवर

2/8
इंस्टा पर 12 हजार फॉलोवर

मॉडल खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और इंस्टाग्राम पर उसके 12 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अपने इंस्टा अकाउंट पर खुशबू रेगुलर मॉडलिंग से जुड़ी अपनी फोटोज शेयर करती रहती थी. लेकिन, पिछले 2-3 महीनों से इंस्टा पर उसकी एक्टिविटी कम हो गई थी और आखिरी पोस्ट 17 सितंबर को डाला था.

3 महीने पहले कासिम से मुलाकात

3/8
3 महीने पहले कासिम से मुलाकात

पुलिस ने बताया कि उज्जैन के रहने वाले 28 साल कासिम से खुशबू की मुलाकात करीब 3 महीने पहले हुई थी. वह राहुल बनकर विदिशा के लटेरी में 3 महीने पहले मिला था और इसके बाद दोनों में नजदीकियां आईं.

शादी के बाद दुबई ले जाने के वादा

4/8
शादी के बाद दुबई ले जाने के वादा

राहुल बनकर कासिम हमेशा खुशबू से शादी के बाद दुबई ले जाने का वादा करता था. लेकिन, जब खुशबू को उसके मुस्लिम होने का पता चला तो उसने शादी करने से मना कर दिया.

बहला-फुसलाकर ले गया उज्जैन

5/8
बहला-फुसलाकर ले गया उज्जैन

खुशबू अहिरवार ने कासिम के मुस्लिम होने का पता चलने के बाद शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह बहला-फुसलाकर खुशबू को अपने मां-बाप से मिलने के लिए उज्जैन लेकर गया था.

हॉस्पिटल में छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड

6/8
हॉस्पिटल में छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड

बताया जा रहा है कि उज्जैन ले जाने के बाद खुशबू के साथ मारपीट की गई और फिर कासिम उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा. लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद कासिम उसे छोड़कर भाग गया.

प्राइवेट पार्ट, कंधे और चेहरे पर चोट के निशान

7/8
प्राइवेट पार्ट, कंधे और चेहरे पर चोट के निशान

परिवार का आरोप है कि खुशबू के साथ मारपीट की गई है और उसकी हत्या की गई है. उसके प्राइवेट पार्ट, कंधे, कमर और सिर पर चोट के निशान मिले है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी है.

युवक को खजूरी पुलिस ने पकड़ा

8/8
युवक को खजूरी पुलिस ने पकड़ा

युवती की मौत की सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे खजूरी सड़क पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.