)
Bhopal Love Jihad: राजधानी भोपाल में लव जिहाद मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी फरहान इन छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था. पुलिस को फरहान के मोबाइल में पोर्न साइट्स पर वीडियो बेचने का लिंक मिला है. इस काम में अबरार और नबील नाम के दो अन्य आरोपी उसकी मदद करते थे, जिनके कमरे में ये वीडियो बनाए जाते थे और रेप की फाइलें लैपटॉप में सेव की जाती थीं. फरहान की गिरफ्तारी की खबर सुनकर अबरार और नबील फरार हो गए हैं.
पोर्न साइट पर वीडियो बेचने वाला था फरहान
दरअसल, पुलिस जांच में पता चला है कि फरहान वीडियो को पोर्न साइट पर बेचने वाला था. पुलिस को फरहान के मोबाइल में पोर्न साइट पर वीडियो बेचने का लिंक मिला है. अबरार और नबील इसमें उसका साथ दे रहे थे. वीडियो अबरार और नबील के कमरे में बनाए जाता थे और रेप की फाइलें इन दोनों के लैपटॉप में सेव की जाती थीं. 13 अप्रैल को फरहान की गिरफ्तारी की खबर सुनकर अबरार और नबील भोपाल से फरार हो गए.
मामले में और खुलासे
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी साहिल खान डांस सिखाने के बहाने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था और उसकी डांस एकेडमी में 30 से ज्यादा हिंदू लड़कियों के डांस सीखने के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें से कई के वीडियो भी बनाए गए थे. इन लड़कियों को नाइट क्लब, पार्टियों, हाई प्रोफाइल होटलों में भी ले जाया जाता था. जानकारी के मुताबिक क्लब 90 रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. क्योंकि वहां केबिन और गांजा मुहैया कराने के सबूत मिले हैं.
एक और पीड़ता आई सामने
बता दें कि हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में पांचवीं पीड़िता मंगलवार को सामने आई. पीड़िता अपने परिजनों के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता भोपाल की रहने वाली है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस को आरोपी फरहान के मोबाइल से इस लड़की का एक वीडियो भी मिला है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!