Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3097084

बिलासपुर में प्रेमिका बनी 'लेडी किलर', प्रेमी ने नंबर किया ब्लॉक तो चाकू मारकर की हत्या, सबूत मिटाने के लिए साफ किया फर्श

Bilaspur News-बिलासपुर में नंबर ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी. युवती नंबर ब्लॉक करने से नाराज हो गई और हॉस्टल में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद प्रेमिका ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की.

 

बिलासपुर में प्रेमिका बनी 'लेडी किलर', प्रेमी ने नंबर किया ब्लॉक तो चाकू मारकर की हत्या, सबूत मिटाने के लिए साफ किया फर्श

Bilaspur Boyfriend Murder Case-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्यार और तकरार का खूनी अंत हो गया. शुभम विहार इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाले युवक कामता उर्फ भोला मधुकर की उसकी ही प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी ने बेरहमी से हत्या कर दी. विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. इसी बात से आगबबूला होकर युवती चाकू लेकर हॉस्टल पहुंची और विवाद के दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. चाकू से किए गए इस हमले में युवक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.मृतक युवक BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था.

6 महीने हुई थी दोस्ती
कामता प्रसाद सूर्यवंशी और रोशनी सूर्यवंशी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई, इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था. लेकिन बीते दो से तीन दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को कॉल मैसेज पर ब्लॉक कर दिया था. 

चाकू मारकर की हत्या
नंबर ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड मंगलवार 3 फरवरी की सुबह बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची. उसने हॉस्टल के कमरे का दरवाजा खटखटाया. जैसे ही कामता प्रसाद ने दरवाजा खोला तो उसने अपना मोबाइल दिखाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई. इसी दौरान गर्लफ्रेंड ने चाकू से बॉयफ्रेंड के सीने पर वार कर दिया. इस हमले में कामता प्रसाद की मौत हो गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

सबूत मिटाने की कोशिश
वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे में फैले खून को रोशनी ने साफ करने की कोशिश की. लेकिन जब मृतक का रूम पार्टनर ने मंजर देखा तो उसने हल्ला मचाया. जिसके बाद मकान मालिक सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. युवक को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. गर्लफ्रेंड को शक था कि बॉयफ्रेंड ब्रेकअप कर किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर लिया है. इसी बात से नाराज युवती थी.

यह भी पढे़ं-कूरियर खोलते ही महिला के उड़े होश ,पार्सल में निकला देशी कट्टा और धमकी भरा लेटर

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news