Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3123794

सर्दी खत्म! बिलासपुर के स्कूलों में पुराना समय बहाल, अब नियमित इस टाइम पर लगेंगी कक्षाएं

Bilaspur School Timing Change: बिलासपुर में मौसम सामान्य होते ही स्कूलों के समय में फिर से बदलाव कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूलों के समय को पहले जैसा कर दिया गया है. जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर जानकारी दी गई है.

Bilaspur School Timing Change
Bilaspur School Timing Change

Bilaspur School News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. सर्दी और शीतलहर कम होते ही प्रशासन ने पहले जैसा टाइम टेबल लागू करने का आदेश जारी कर दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के मुताबिक, पहले बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सुबह की कक्षाएं देरी से लगाई जा रही थीं, लेकिन अब हालात सामान्य होने पर स्कूल नियमित समय से ही खुलेंगे. इससे पढ़ाई का क्रम फिर से पहले जैसा हो जाएगा.

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एसबी टांडे ने जानकारी दी है, कि कलेक्टर संजय अग्रवाल की अनुमति के बाद यह फैसला लागू किया गया है. यह आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों पर एक समान लागू होगा. यानी किसी भी स्कूल को अलग समय रखने की छूट नहीं होगी. प्रशासन का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और व्यवस्था एक जैसी रहे, इसलिए यह कदम उठाया गया है.

जानें सही टाइम - टेबल 
नई समय-सारणी के मुताबिक, एक पाली वाले स्कूल सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे. शनिवार को इनका समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा. वहीं दो पालियों में चलने वाले विद्यालयों में पहली पाली सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेगी. शनिवार को दोनों पालियां सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुराना समय फिर लागू
सबसे खास बात यह है कि कड़ाके की ठंड के दौरान सुबह की कक्षाएं 7:30 की बजाय 8:30 बजे से शुरू की जा रही थीं. अब तापमान सामान्य होने के बाद फिर से पुराना समय लागू कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि तय समय के अनुसार ही पढ़ाई कराई जाए, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news