CG News: बिलासपुर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पानी की तेज धारा जमीन फाड़ कर बाहर निकलती है. धारा इतनी तेज रहती है कि जिस घर में ये घटना हुई है वो पूरा पानी से लबालब भर जाता है. गनीमत रही कि इस दौरान घर के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों की डर से नींद जरूर उड़ गई है.
Trending Photos
)
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक घर के अंदर का फर्श अचानक से टूट पड़ता है हाई प्रेशर के साथ पानी बाहर निकलने लगता है. हैरानी तो तब होती है जब पूरा सीसीटीवी फुटेज पानी के फव्वारे से ढक जाता है.गनीमत रही कि वहां खड़े आदमी को इस घटना में कोई चोट नहीं पहुंची. वीडियो देख ये अंदाज लगाया जा सकता है कि घटना काफी भयावह थी.
घर के फर्श से फूटी जलधारा
घटना बिलासपुर के उसलापुर गोकुलधाम इलाके की है. यहां रात को ऐसी घटना हुई जिसने घर के सदस्य सनेत पूरे इलाके में दहशत मचा दी है. इस घटना के बाद से रिहायशी इलाकों में चल रहे बोरिंग गतिविधियों के काम पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना भूकंप के एक घर का फर्श अचानक से फूट पड़ता है. फर्श ऐसा फूटता है मानो किसी ने वहां बम इंस्टॉल किया हो. फर्श के फूटते ही तेज रफ्तार में पानी की जलधारा जमीन फाड़ते ही निकल पड़ती है और पूरे कमरे को ढक देती है. गनीमत रही कि वहां खड़े शख्स की जान बाल-बाल बच गई.
क्या है फर्श फूटने की वजह
कई स्थानीय लोगों को कहना है कि घर के पास वाले प्लॉट पर बोरिंग का काम चल रहा था और उसी दौरान जमीन के अंदर प्रेशर के असंतुलन होने की वजह से पानी तेज स्पीड से फर्श तोड़कर बाहर निकल पड़ी. वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि जब बोरिंग के पास नई ड्रिलिंग की जाए तो अंडरग्राउंड स्ट्रीम्स पप दबाव बनता है और अगर पुरानी बोरिंग की सीलिंग कमजोर हो तो पानी रास्ता खोजकर फर्श तोड़ देती है जैसा कि उस घर में हुआ है.
Chhattisgarh | In Bilaspur, boring work was being done with a heavy machine in a plot. Due to high pressure, the boring pipe of the neighbor's house burst. Suddenly the ground water burst. pic.twitter.com/AsZBZTcibF
— Bharata (@Hindustan_X) January 31, 2026
बोरिंग कार्य पर रोक लगाने की मांग
इस घटना के बाद से शहरवासियों में डर पैदा हो गया है. उन्हें भय कि कहीं उनके घर भी ऐसी स्थिति पैदा न हो जाए. इसी वजह से रहवासियों ने प्रशासन से बिना अनुमति बोरिंग कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. शहर में जगह-जगह होती बोरिंग कार्य ने भूमिगत जलधाराओं का प्राकृतिक प्रवाह बिगाड़ दिया है जमीन के अंदर असंतुलन पैदा हो रहा कमजोर हिससे टूट रहें और फिर ऐसी डरावनी घटनाएं सामने आ रही हैं.
मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. बिलासपुर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.