Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3125975

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जानें कब होगी रिहाई

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है. शराब घोटाला मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया है.

 Soumya Chaurasia Bail Update
Soumya Chaurasia Bail Update

 Soumya Chaurasia Bail Update: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. बता दें कि यह शराब घोटाला का मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई में था. पिछली तारीख पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सार्वजनिक करते हुए जमानत देने का आदेश दिया है. 

बता दें कि शराब घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया ने ईडी और ACB / EOW की कार्रवाई को चुनौती देने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख किया था. वहीं अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों पर विस्तार से विचार किया. उसके बाद घोटाले से जुड़े आरोपों में गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं. ऐसे में हाईकोर्ट का यह फैसला उनके लिए अहम कानूनी राहत माना जा रहा है. 

कोर्ट में जमानत याचिका मंजूर 
सौम्या चौरसिया के अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अदालत ने जमानत याचिका तो मंजूर कर ली है, लेकिन इसे कुछ शर्तों के साथ ही प्रभावी माना जाएगा. फिलहाल, इस पूरे फैसले के आदेश की प्रति मिल नहीं पाई है. उन्होंने कहा कि जमानत उस दिन से लागू होगी, जिस दिन से ईडी इस मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल करेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

कब दाखिल होगी चार्जशीट?
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय इस प्रकरण में जल्द ही चालान पेश करने की तैयारी में है. चार्जशीट दाखिल होते ही जमानत आदेश प्रभावी हो जाएगा. यह निर्णय मामले की सुनवाई की दिशा को भी प्रभावित कर सकता है. हालांकि, आरोपों की गंभीरता और जांच की प्रगति को देखते हुए आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और मामले में अगली कानूनी कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

रिपोर्टः शैलेंद्र सिंह ठाकुर, बिलासपुर

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news