Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3141767
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosयूपी-छत्तीसगढ़ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! मैहर स्टेशन पर होगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, देखें पूरा शेड्यूल
photoDetails1mpcg

यूपी-छत्तीसगढ़ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! मैहर स्टेशन पर होगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव, देखें पूरा शेड्यूल

UP-Chhattisgarh To Maihar Train Timing: इस साल 19 मार्च से नवरात्रि शुरू होने जा रही हैं. वहीं पश्चिम मध्य रेलवे ने माता के भक्तों को बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, मां शारदा देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन का ठहराव माता के दर्शन के लिए नजदीकी स्टेशन पर दिया गया है. आइए आपको इस ट्रेन के शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

UP-Chhattisgarh To Maihar Train Timing

1/5
UP-Chhattisgarh To Maihar Train Timing

दरअसल, आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

2/5

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से चलने वाली गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की गई है.

3/5

यह सुविधा विशेष रूप से नवरात्रि मेला के अवसर पर 18 मार्च से 29 मार्च तक उपलब्ध रहेगी. समय सारणी के अनुसार, 18 से 28 मार्च तक दुर्ग से छूटने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस सुबह 5.35 बजे मैहर पहुंचेगी और 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 5.40 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

4/5

इसी प्रकार, वापसी में 20 से 29 मार्च तक नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रात 1.55 बजे मैहर स्टेशन पहुंचेगी और 2.00 बजे प्रस्थान करेगी.

5/5

रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के उन हजारों यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा. जो इस पावन अवसर पर मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने के लिए जाना चाहते है.