VIDEO: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए BJP नेता शिवराज सिंह चौहान, कही ये बात
शिवराज सिंह चौहान पेशे से किसान हैं. शिवराज सिंह चौहान 1991 से 2006 तक विदिशा से 5 बार सांसद रहे हैं.
Trending Photos

विदिशा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान बुधवार को विदिशा में अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते हुए नजर आए. शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये इसकी जानकारी दी. शिवराज ने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई करने का वीडियो भी शेयर किया. इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि कहा गया है, 'उत्तम खेती'. सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है. मैंने बचपन में भी खेती की है. तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियां चलती थीं. कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे, जिसे ऊरना कहते थे.
कहा गया है, 'उत्तम खेती'!
सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है! मैंने बचपन में भी खेती की है। तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियाँ चलती थी। कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे जिसे ऊरना कहते थे। pic.twitter.com/uESanYpTYf
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 13, 2019
अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है। pic.twitter.com/bUWkLRQOo9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 13, 2019
शिवराज सिंह चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं. मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की. आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी, तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा. खेती कठिन है, लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान पेशे से किसान हैं. शिवराज सिंह चौहान 1991 से 2006 तक विदिशा से 5 बार सांसद रहे हैं. उनका जन्म सीहोर जिले में हुआ था.
More Stories