मप्र: कैबिनेट मंत्री स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि की मांग, आनंद मंत्रालय की तरह बने गौ मंत्रालय
Advertisement

मप्र: कैबिनेट मंत्री स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि की मांग, आनंद मंत्रालय की तरह बने गौ मंत्रालय

मध्य प्रदेश के गौ पालन और पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से देश का पहला गौ मंत्रालय मध्यप्रदेश में बनाए जाने की मांग की. 

 स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि (फोटो साभार: INDIA.Com)

इंदौर: कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा प्राप्त मध्य प्रदेश के गौ पालन और पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से  मांग करते हुए कहा कि देश का पहला गौ मंत्रालय मध्यप्रदेश में बनाया जाए. अखिलेश्वरानंद गिरि का दावा है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात भी कर चुके हैं और उन्‍होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. 

MP सरकार ने दिया अखिलेश्वरानंद महाराज को 'कैबिनेट मंत्री' का दर्जा

अखिलेश्वरानंद गिरि का कहना है कि मध्यप्रदेश में गौ मंत्रालय बनाना चाहिए जैसे  राजस्थान में गौ सचिवालय बन सकता है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों के आनंद के लिए जब आनंद मंत्रालय बना सकते हैं तो मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए हम मांग कर रहे हैं कि गौ मंत्रालय बने. मंत्रालय बनेंगे तो इससे बजट भी ज्यादा मिलेगा, हम चाहते हैं कि गाय को पशु की श्रेणी से बाहर लाया जाए. 

गाय को लेकर होगा तीसरा विश्‍व युद्ध: स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी

कांग्रेस ने गौ मंत्रालय बनाये जाने की मांग का समर्थन किया है. बता दें कि मध्य प्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्द्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद राज्य सरकार की नर्मदा सेवा यात्रा के संयोजक भी रहे हैं. आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने अखिलेश्वरानंद को यात्रा से पहले ही बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था.

Trending news