International Women’s Day 2022: नारी सम्मान में अनोखी पहल, महिला पुलिस ने पिंक पैदल मार्च निकाल दिया खास संदेश
Advertisement

International Women’s Day 2022: नारी सम्मान में अनोखी पहल, महिला पुलिस ने पिंक पैदल मार्च निकाल दिया खास संदेश

भिलाई शहर के सेक्टर 6 में उस समय देखने लायक माहौल बन गया, जब महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी छोड़ पिंक ड्रेस में पैदल मार्च निकाला. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुर्ग पुलिस के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया.

International Women’s Day 2022: नारी सम्मान में अनोखी पहल, महिला पुलिस ने पिंक पैदल मार्च निकाल दिया खास संदेश

हितेश शर्मा/दुर्ग: भिलाई शहर के सेक्टर 6 में उस समय देखने लायक माहौल बन गया, जब महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी छोड़ पिंक ड्रेस में पैदल मार्च निकाला. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुर्ग पुलिस के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया. इसके लिए महिलाओं द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए पिंक पैदल मार्च निकालकर लोगों को खास संदेश दिया गया. छत्तीसगढ़ पुलिस के पिंक मार्च के दौरान भारी संख्या में महिलाओं ओर पुरुषों की मौजूदगी देखने को मिली. 

पिंक पैदल मार्च ने खींचा ध्यान
पिंक वर्दी में खड़ी ये महिलाए वहीं हैं जो दिन रात पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. भिलाई के सेक्टर छह स्थित कंट्रोल रूम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान अलग तरीके से किया गया. इस दौरान एसपी बद्रीनारायण मीणा के द्वारा उत्साह वर्धन किया गया. महिलाओं के सम्मान के बाद एसपी ने पैदल मार्च का शुभारंभ किया. महिलाओं द्वारा कंट्रोल रूम से होते हुए सिविक सेंटर तक जाकर रैली का समापन किया गया. पिंक पैदल मार्च में पुलिस के साथ-साथ सामाजिक संगठन की महिलाओं ने भी भाग लिया. शहरभर में पिंक पैदल मार्च ने सभी का ध्यान खींचा. 

MP में 12 साल बाद विधायकों को 'एक्सीलेंस अवार्ड', इन मापदंडों पर बनाई जा रही लिस्ट

सुरक्षित वातावरण का संदेश 
पैदल मार्च में पहुंची महिलाओं का कहना है कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को गर्व महसूस हो रहा है. हर महिला अपने पैर पर खड़े होकर आगे बढ़ना चाहती है. दुर्ग पुलिस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर खड़ी है. पिंक गश्त के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया जा रहा है. इस मौके पर आईजी बद्रीनारायण मीणा ने कहा कि दुर्ग पुलिस के द्वारा पिंक पैदल मार्च निकाल कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है. साथ ही पुलिस विभाग की ओर से उनकी सुरक्षा का वचन भी दिया गया. साथ ही अपने क्षेत्र में जिन महिलाओं ने अच्छे कार्य किए हैं, उनको दुर्ग पुलिस द्वारा सम्मान में सर्टिफिकेट दिए गए. 

 

WATCH LIVE TV

Trending news