Chhattisgarh Municipal election 2021: बिरगांव और कोरिया में भिड़े BJP-कांंग्रेसी, छावनी बना बैकुंठपुर का वार्ड-1
Advertisement

Chhattisgarh Municipal election 2021: बिरगांव और कोरिया में भिड़े BJP-कांंग्रेसी, छावनी बना बैकुंठपुर का वार्ड-1

जिले के चार नगरीय निकायों (Chhattisgarh Municipal election 2021) के 171 वार्डों में आज मतदान होना है. इसके लिए 736 मतदान केंद्रों में 613000 से ज्यादा मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और अपने शहर के लिए नई सरकार चुनेंगे.

Chhattisgarh Municipal election 2021: बिरगांव और कोरिया में भिड़े BJP-कांंग्रेसी, छावनी बना बैकुंठपुर का वार्ड-1
LIVE Blog

Chhattisgarh Municipal election 2021:  जिले के चार नगरीय निकायों (Chhattisgarh Municipal election 2021) के 171 वार्डों में आज मतदान होना है. इसके लिए 736 मतदान केंद्रों में 613000 से ज्यादा मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और अपने शहर के लिए नई सरकार चुनेंगे. बता दें मतदान केंद्रों पर ढाई हजार से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों के लिये विशेष बल व्यवस्था तैनात की है. भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर निगम, भिलाई चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका परिषद में होना चुनाव होना है. आज सत्तासीन कांग्रेस की साख दांव पर है. साथ ही बीजेपी दोबारा अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है. 

 

20 December 2021
17:14 PM

कोरिया: बैकुंठपुर का वार्ड-1 पुलिस छावनी में तब्दील
कोरिया के बैकुंठपुर नगर पालिका का वार्ड -1 पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के आपस में भिड़ने से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है. वार्ड-1 के भाजपा प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग पर गम्भीर आरोप लगाया है. ग्राम पंचायत शिवपुर, अमहर चिरगुड़ा, महोरा, रामपुर, तरगवा जैसे कई ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों को लाकर वार्ड-1 में फर्जी तरीके से नाम जोड़ने का आरोप लगाया है. एक दिन में दो मतदाता सूची तैयार करने का जिला प्रशासन पर भी आरोप लग रहे हैं.

17:14 PM

बिरगांव: आडवाणी स्कूल के बाहर भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी
बिरगांव नगर निगम चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद हो गया. विवाद की स्थिति निर्मित होते देख पुलिस जवानों ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर आडवाणी स्कूल के गेट पर पहुंच गए थे जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई. इसी दौरान गाली-गलौज होने से माहौल बिगड़ता नजर आया. दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी भी की गई. 

16:50 PM

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाल में 3 बजे  तक का मतदान प्रतिशत. रिसाली और कांकेर में वोटिंग प्रतिशत में दिखी तेजी. 

नगर पालिक निगम
1.बीरगांव- 52.00
2.भिलाई -42.80
3.रिसाली-52.89
4.भिलाई चरोदा -47.85

नगर पालिका परिषद
1. शिवपुर चरचा-52.72
2.जामुल (दुर्ग) -61.44
3.सारंगढ़ (रायगढ़) - 57.87
4 बैकुंठपुर (कोरिया) -56.09
5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -63.07

नगर पंचायत
1.प्रेमनगर (सूरजपुर) - 83.13
2.नरहरपुर (कांकेर)- 85.47
3.कोंटा (सुकमा)-80.81
4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-76.57
5 .भोपालपट्टनम (बीजापुर)- 81.49
6.मारो(बेमेतरा) -78.56

13:53 PM

CG Municipal election 2021 में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत- 

नगर पालिक निगम
1.बीरगांव- 35.00
2.भिलाई - 17.57
3.रिसाली-26.24
4.भिलाई चरोदा -30.89

नगर पालिका परिषद
1. शिवपुर चरचा-37.39
2.जामुल (दुर्ग) -29.05
3.सारंगढ़ (रायगढ़) - 38.13
4 बैकुंठपुर (कोरिया) -38.94
5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -43.07

*नगर पंचायत
1.प्रेमनगर(सूरजपुर) - 71.09
2.नरहरपुर (कांकेर)- 74.86
3.कोंटा (सुकमा)-72.25
4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-69.27
5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)-69.93
6.मारो(बेमेतरा)-अपडेट हो रहा है

12:42 PM

CG Municipal election 2021 में अभी तक का मतदान प्रतिशत- 

नगर पालिक निगम
1.बीरगांव-21.00
2.भिलाई - 12.70
3.रिसाली-21.85
4.भिलाई चरोदा -14.37
नगर पालिका परिषद
1. शिवपुर चरचा-29.22
2.जामुल (दुर्ग) -25.01
3.सारंगढ़ (रायगढ़) -19.88
4 बैकुंठपुर (कोरिया) -29.49
5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -22.84
नगर पंचायत
1.प्रेमनगर(सूरजपुर) -49.91
2.नरहरपुर (कांकेर)- 53.85
3.कोंटा (सुकमा)-52.71
4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-47.57
5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)- 46.17
6.मारो(बेमेतरा)-31.52

12:40 PM

CG Municipal election 2021: बीरगांव नगर निगम में जारी चुनाव का निरीक्षण करने कलेक्टर और एसपी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीरगांव नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही मतदान करने पहुंचे मतदाताओं की जांच भी की. कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया की बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में चुनाव जारी है. कहीं भी कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है.

12:36 PM

CG Municipal election Live Update: कोरिया में नगरीय निकाय चुनाव में लोग बढ़ चढ़कर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच दो बूजुर्ग वर्ष की बहने मतदान करने पहुंचीं, जो चर्चा में है. अपने वार्ड का जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालने आईं दोनो बुजुर्ग महिलाएं सभी को प्रेरित कर रही हैं. सम्पत बाई 91 वर्ष की है. चमकालिया बाई 89 वर्ष की हैं. दोनो बुजुर्ग महिलाएं वार्ड नम्बर 12 की हैं.

12:35 PM

CG Municipal election Live: दुर्ग जिले के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक विद्या रतन भसीन ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया और क्षेत्र की जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की. विद्या रतन ऋषि ने कहा कि इस बार 23 तारीख को जनता परिवर्तन के साथ कांग्रेस की सरकार को शहर से उखाड़ फेंकेगी और बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ भिलाई नगर निगम और चारो निकायों में शहरी सरकार बनेगी.

 

12:30 PM

CG Municipal election 2021: भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पोलिंग बूथ तक जाकर वोट डालने की अपील की. वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि 5 साल महापौर रहते जो विकास के काम कराए गए थे, उस पर उन्हें पूरा भरोसा है और जनता एक बार फिर शहर में कांग्रेस की सरकार बनाएगी.

 

12:27 PM

Municipal election 2021: राजनादगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 के उप चुनाव में भाजपाइयों का हंगामा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार पर मतदाताओं को कुकर बांटने का आरोप लगाया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं को एक पर्ची दी जा रही है. मतदान कर लौटने के बाद पर्ची दिखाए जाने पर उन्हें कांग्रेसियों द्वारा कुकर प्रदान किया जा रहा है. स्थानीय नए बस स्टैंड की एक दुकान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबिश देकर वहां रखे सैकड़ों की तादाद में कुकर मौके पर दिखाए. राजनादगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु ने बताया कि इस एक वार्ड के उप चुनाव में कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपना रही है. मतदाताओं को इस तरह से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की है. 
बाईट। किसुन यदु नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजनादगांव

12:26 PM

Chhattisgarh Municipal election 2021: चार निकायों की पूरी जानकारी-
भिलाई निगम
- 70 वार्डों में चुनाव होने जा रहे हैं.
- 407624 कुल मतदाता भिलाई में मतदान करेंगे.
- 201535 कुल पुरुष वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
- 206077 वोटर कुल महिलाएं भिलाई निगम क्षेत्र में हैं 
- 12 अन्य वोटर भी हैं.
- भिलाई में मेयर का पद अनारक्षित है.
- 463 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.

रिसाली निगम
- 40 वार्डों में चुनाव हैं.
- 94104 वोटर हैं रिसाली निगम के 40 वार्डों में.
- 47288 कुल पुरुष मतदाता हैं.
- 48814 महिलाएं मतदान करेंगी रिसाली के 40 वार्डों में.
- रिसाली निगम में मेयर का पद ओबीसी महिला आरक्षित हुआ है.
- 122 मतदान केंद्र हैं रिसाली निगम क्षेत्र में, जहां मतदान हो रहा.

भिलाई-3 चरोदा निगम
- 40 वार्डों में चुनाव होने जा रहा है.
- 88205 कुल वोटर हैं भिलाई-3 चरोदा निगम में.
- 43881 वोटर पुरुष हैं, जो वोट देंगे.
- 44311 महिलाएं हैं जो मताधिकार का प्रयोग करेंगी.
- यहां मेयर पद का आरक्षण एससी हुआ है.
- 112 मतदान केंद्र भिलाई-3 चरोदा निगम क्षेत्र में हैं.

नगर पालिका परिषद जामुल
- 20 वार्डों में चुनाव होने जा रहा है.
- 22922 कुल वोटर हैं नगर पालिका परिषद जामुल में.
- 11645 कुल पुरुष वोटर हैं जामुल में.
- 11273 कुल महिला मतदाता हैं जामुल में.
- अध्यक्ष पद का आरक्षण सामान्य हैं.
- 35 मतदान केंद्र जामुल में है.

जहां से होना चुनाव परिणाम का ऐलान होना है. उसकी जानकारी देखिए, किस निकाय का स्ट्रांग रूम कहां है. 

- रिसाली में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल
- भिलाई में कल्याण कालेज, सेक्टर-7
- भिलाई-3 चरोदा में स्व. खूबचंद बघेल महाविद्यालय
- जामुल में हायर सेकेंडरी स्कूल

 

Trending news