Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2998970
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosSIR Form Fill: घर बैठे ऑनलाइन भरें SIR फॉर्म, वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा नाम; बस चाहिए ये डॉक्यूमेंट, जानें पूरा प्रोसेस
photoDetails1mpcg

SIR Form Fill: घर बैठे ऑनलाइन भरें SIR फॉर्म, वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा नाम; बस चाहिए ये डॉक्यूमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

How to fill SIR Form Fill online: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देश पर 4 नवंबर 2025 से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चल रही है. एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और फर्जी वोटरों की सफाई करना है. इसके लिए बीएलओ (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं. लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आप ऑनलाइन भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और वेरिफिकेशन कर सकते हैं.

BLO सर्वे में नहीं भर पाए फॉर्म?

1/7
BLO सर्वे में नहीं भर पाए फॉर्म?

बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) की घर-घर सर्वे प्रक्रिया के दौरान अगर आप फॉर्म नहीं भर पाए और आपक वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको आसान प्रोसेस बता रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भर सकते हैं.

ECI की वेबसाइट पर जाएं

2/7
ECI की वेबसाइट पर जाएं

एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं. यहां Special Intensive Revision (SIR) – 2026 पर क्लिक कर अपने Registered Mobile No./Email ID/EPIC No से लॉग इन करें और फिर Fill Enumeration Form पर क्लिक करें.

EPIC नंबर से सर्च करें डिटेल

3/7
EPIC नंबर से सर्च करें डिटेल

अगले पेज पर अपना राज्य सेलेक्ट करें और EPIC नंबर डालकर अपना डिटेल सर्च करें. इसके बाद आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट और बीएलओ की जानकारी सामने आ जाएगी. नाम, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा और राज्य जैसी पहले से भरी जानकारी चेक कर लें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी पर क्लिक करें. ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है. अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना होगा.

पर्सनल डिटेल्स वेरीफाई करें

4/7
पर्सनल डिटेल्स वेरीफाई करें

इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल वेरीफाई करने के लिए आपके पास 3 ऑप्शन होंगे. पहला ऑप्शन- मेरा नाम पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है. दूसरा ऑप्शन- मेरे माता-पिता का नाम (पिता, माता, दादा, दादी) पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है. तीसरा ऑप्शन- पिछले SIR की मतदाता सूची में न तो मेरा नाम है और न ही मेरे माता-पिता का नाम है. इनमें से एक ऑप्शन सेलेक्ट करें और खुद को वेरिफाई करें.

आधार कार्ड जरूरी?

5/7
आधार कार्ड जरूरी?

ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड जरूरी है और यह आपके वोटर आईडी कार्ड के लिंक होना चाहिए. साथ ही आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड दोनों में नाम एक होना चाहिए.

आधार OTP से वेरिफाई करें

6/7
आधार OTP से वेरिफाई करें

सारी डिटेल भरने के बाद आपको अपने फॉर्म को आधार ओटीपी के जरिए वेरिफाई करना होगा. इसके लिए अपना आधार नंबर डालें और फिर ओटीपी डालकर वेरिफाई करें. ऑनलाइन गणना फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर पास रखें, जो आधार कार्ड से लिंक है. आधार वेरिफाई करने के बाद आपको SIR 2026 रिसिप्ट मिल जाएगा, जिस पर आपकी डिटेल होगी और स्क्रीन पर लिखा मिलेगा, 'आपका गणना फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है.' आप इसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके रख सकते हैं.

7 फरवरी को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

7/7
7 फरवरी को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision-SIR) के तहत मतदाता सूची अद्यतन (Voter Enumeration) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे फेज के तहत अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी.