Top 5 tourist destination: सर्द हवाओं के बीच इन 5 लोकेशन को भूल कर भी स्किप न करें. ये जगह इतनी खूबसूरत है कि असलीयत में तो क्या फोटोज में भी ये बेहतरीन दिखाई देती हैं. खास बात तो ये है कि ये सारी 5 जगह आपको एक ही शहर में मिल जाएगी जिसकी वदह से आपको ज्यादा इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. ये सारी लोकेशन बस्तर के अंतर्गत आती हैं.
)
नवंबर -दिसंबर में बन रहा घूमने का प्लान तो एक बार बस्तर जरूर आए. कम पैसे में ऐसी शानदार ट्रिप होगी कि आप खुद सोचेंगे पहले क्यों नहीं घूमा. ये लोकेशन इतनी आखों देखी खूबसूरत है उतनी ही कैमरे में.
)
जगदलपुर से लगभग 40 किमी की दूरी पर बसा तामड़ा घुमर वॉटरफॉल कोहरे के धुंध में बेहद शानदार दिखाई देता है. यहां हाथों पर पड़ते पानी के फवारे किसी हिल स्टेशन पर होने का अनुभव कराते हैं. ये लोकेशन कैंपिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती है.
)
तामड़ा घुमर झरना देखने के बाद आप पास में ही स्थित तिरिया गांव की सैर कर सकते हैं. यहां बैंम्बू राफ्टिंग की सुविधा मिलती है. इस लोकेशन पर आपको आदिवासी जनसंख्या ज्यादा देखने को मिलेगी जिससे बिल्कुल ही घर जैसा महसूस होगा.
)
अंधी मछलियों के लिए ये जगह ज्यादा लोकप्रिय है. जमीन के 55 फीट नीचे इस गुफा में ठंडक महसूस होती है. सर्द मौसम इस गुफा को करीब से देखने के लिए बेस्ट माना जाता है.
)
भारत का मिनी नियाग्रा कहे जाना वाला चित्रकोट जलप्रपात अपने आप में बहुत खास है. इस झरने का पानी मौसम के साथ रंग बदलता है. यहां आप झरने के बीच बोटिंग भी कर सकते हैं वहीं रात में कैंपिंग की सुविधा मिलती है.
)
बस्तर की बात हो और तीरथगढ़ झरने का नाम रह जाए, ऐसा मुमकिन नहीं. जगदलपुर से लगभग 40 किमी दूर तीरथगढ़ झरना कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है. ये लोकेशन पिकनिक मनाने के लिए बेस्च मानी जाती है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़