Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2991629
Zee Madhya Pradesh ChhattisgarhPhotosपिता व्यापारी, मां LIC एजेंट, पत्नी एक्ट्रेस, बहन भी CA... दूसरे अटेंप्ट में पास की UPSC परीक्षा, फिर बने कबीरधाम के पहले IPS अफसर
photoDetails1mpcg

पिता व्यापारी, मां LIC एजेंट, पत्नी एक्ट्रेस, बहन भी CA... दूसरे अटेंप्ट में पास की UPSC परीक्षा, फिर बने कबीरधाम के पहले IPS अफसर

UPSC Success Story: कबीरधाम के पहले आईपीएस बने आकाश श्रीश्रीमाल ने ऑल इंडिया रैंक 94 लाकर न सिर्फ़ अपने जिले का नाम रौशन किया, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए एक उदाहरण बने. 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आकाश श्रीश्रीमाल की यह सक्सेस स्टोरी (UPSC Success Story) आज कई यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए आशा की किरण बनेगी. आईएएस बनने की राह थोड़ी कठिन ज़रूर थी, लेकिन आईपीएस बन आकाश श्रीश्रीमाल ने अपना और अपने परिवार का सपना ज़रूर पूरा किया है.

 

कौन है आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल

1/7
कौन है आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल

पाँच बहनों में सबसे छोटे भाई आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल आज छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एएसपी ASP का पदभार संभाल रहे हैं. आकाश ने इंजीनियरिंग के दौरान ही सोच लिया था कि उनका अगला कदम राष्ट्र हित और समाज सेवा में जाएगा.

आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल रैंक

2/7
आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल रैंक

आकाश ने अपने दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी क्रैक कर ऑल इंडिया रैंक 94 हासिल की. यूपीएससी तैयारी के लिए आकाश ने इंटरनेट का भरपूर सहयोग लिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से दूरी बनाने की जगह उससे दोस्ती की. व्हाट्सऐप , फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर  पर अकाउंट बनाए और इंटरनेट की मदद से अपनी तैयारी पूरी की.

आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल यूपीएससी जर्नी

3/7
आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल यूपीएससी जर्नी

आकाश ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सिर्फ़ कोचिंग के सहारे न रहकर टॉपर्स के नोट्स, ग्रुप डिस्कशन और वीडियोज़ देखकर अपनी तैयारी पर फ़ोकस किया. उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स की संयुक्त तैयारी की थी, जिसका नतीजा उन्हें अपने दूसरे प्रयास में ही मिल गया.

कबीरधाम के सबसे पहले युवा आईपीएस

4/7
कबीरधाम के सबसे पहले युवा आईपीएस

आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल आज कबीरधाम के सबसे पहले युवा आईपीएस अधिकारी कहलाते हैं. उन्होंने कवर्धा के प्राइवेट स्कूल से स्कूली पढ़ाई करने के बाद अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी (NIT) रायपुर से पूरी की है. इंजीनियरिंग के दौरान ही उनमें यूपीएससी क्रैक करने का जज़्बा आया.

आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल बायोग्राफी

5/7
आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल बायोग्राफी

कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में एक प्रोजेक्ट के दौरान उन्होंने ग्रामीण भारत को देखा. यह वही पल था जब आकाश के दिल में ग्रामीण भारत के लिए कुछ कर गुज़रने की ललक जगी, और यह सिर्फ़ एक अधिकारी बनकर ही पूरी की जा सकती थी.

 

आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल की फैमली

6/7
आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल की फैमली

आकाश के पिता कपड़ा व्यापारी रह चुके हैं, वहीं माँ एलआईसी एजेंट हैं. आकाश की 5 बड़ी बहनें हैं और पाँचों हर क्षेत्र में अव्वल हैं. उनकी एक बहन साध्वी हैं, तो एक एमए (MA) में गोल्ड मेडलिस्ट, एक एडवोकेट, एक सीए (CA) और एक डेंटिस्ट.

आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल की पत्नी मुग्धा अग्रवाल

7/7
आईपीएएस आकाश श्रीश्रीमाल की पत्नी मुग्धा अग्रवाल

बेहद कम लोगों को पता है कि आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल की पत्नी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल की पत्नी का नाम मुग्धा अग्रवाल है, जिन्हें कई तरह के शॉर्ट फ़िल्म्स और सीरीज़ में देखा गया है. दोनों की शादी जयपुर में 2 दिसंबर, 2024 को हुई थी.