Chhattisgarh Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी, जिसके लिए 2739 उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. सरकार ने अधिकारियों को किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं.
Trending Photos
)
Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत की खबर है. राज्य में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है. सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. सरकार का प्रयास है कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. यही वजह है कि एक-एक केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जरूरी सुधार करा रहे हैं.
वहीं सीएम विष्णु साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा सर्वोपरि होगी. सहकारिता विभाग, मार्कफेड और खाद्य विभाग मिलकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. बारदानों की उपलब्धता, फड़, चबूतरा, पीने का पानी और आराम के लिए छायादार जगह, इन सबकी व्यवस्था की जा रही है. जिले के कलेक्टर भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि खरीदी के दौरान कोई दिक्कत न आए.
सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी
इस साल राज्य में कुल 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां धान खरीदी के साथ-साथ उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. बारिश या खराब मौसम की स्थिति में भी काम प्रभावित न हो, इसके लिए अग्रिम तैयारी की जा रही है. केंद्रों में ड्रेनेज सिस्टम, तारपोलिन और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही सीमा क्षेत्रों पर चेक पोस्ट बनाकर धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं.
बिना टेंशन धान बेचे किसान!
किसानों की सुविधा के लिए समितियों में माइक्रो एटीएम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें तत्काल खर्च के लिए नकद राशि आसानी से मिल सके. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि टोकन की संख्या नियंत्रित रखकर भीड़ न बढ़ने दें और स्टेकिंग का पूरा ध्यान रखें. सरकार का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए हर स्तर पर समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसान बेफिक्र होकर अपना धान बेच सकें.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!