Chhindwara Explosive Material Seized: छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में डायनामाइट बरामद कर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया. BNS की धारा 288 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
Trending Photos
)
Chhindwara Police Action: छिंदवाड़ा के गुलाबरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक रिहायशी घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की. मोहल्ले के लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके आसपास इतने खतरनाक सामान रखा हुआ है. पुलिस टीम को घर से 202 छोटे डायनामाइट, 2 बड़े डायनामाइट और तार का एक पूरा बंडल मिला. शुरुआती जांच में यह सामने आया कि विस्फोटक सामग्री घर में अनियमित तरीके से रखी गई थी.
जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति के घर से यह सामग्री मिली, उसके पास ब्लास्टिंग का लाइसेंस तो है, लेकिन उसने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया. लाइसेंस होने के बावजूद विस्फोटक को घर में रखना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है. ऐसे सामान के गलत तरीके से रखे जाने से आसपास के लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और सामग्री जब्त कर ली.
मामले की जांच जारी
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित स्थान पर ही रखने के कड़े निर्देश होते हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर अब उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतना सामान घर में कब से रखा था और क्या इसका इस्तेमाल कहीं और होने वाला था. इस घटना के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते कार्रवाई हो गई.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!