Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3169253

धार में मिर्च व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पत्नी को कमरे में बंधक बनाया, लूट ले गए लाखों के जेवर

Dhar News-धार में मिर्च व्यापारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर दिया, इस हमले में व्यापारी की मौत हो गई. बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को कमरे में बंधक बनाया और घर से लाखों रुपए के जेवर लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

 

धार में मिर्च व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पत्नी को कमरे में बंधक बनाया, लूट ले गए लाखों के जेवर

MP Crime News-मध्यप्रदेश के धार में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया. एक मिर्ची व्यापारी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

आधी रात को घर में घुसे बदमाश
जानकारी के अनुसार, राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चारण निवासी मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण अपने घर में पत्नी के साथ सो रहे थे. रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात हथियारबंद बदमाश पूरी तैयारी के साथ घर में दाखिल हुए. बदमाशों ने सबसे पहले व्यापारी की पत्नी को एक अलग कमरे में ले जाकर बंद कर दिया ताकि वह शोर न मचा सके. इसके बाद बदमाशों ने देवकृष्ण को बंधक बनाकर उनसे मारपीट शुरू कर दी. 

धारदार हथियारों से किया हमला
बदमाशों ने देवकृष्ण पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. शरीर से ज्यादा खून बह जाने के कारण देवकृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. 

Add Zee News as a Preferred Source

डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम तैनात
रात भर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा. मंगलवार सुबह धार एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है, जो मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. 

पुलिस जांच में जुट
एएसपी पारुल बेलापुरकर के अनुसार, बदमाशों ने घर में सामान पूरी तरह बेखिर दिया है, जिससे पहली नजर में यह लूट का मामला लग रहा है. कितने बदमाश थे. कितने का सामान ले गए. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस अब तक कारोबारी की पत्नी के बयान नहीं ले पाई है. सूत्रों का कहना है कि पति पत्नी में विवाद भी था. लिहाजा पुलिस दोनों हीं एंगल से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-झोपड़ी के अंदर चल रहा था बड़ा खेल, राहगीर ने चुपके से बना लिया वीडियो, खुला बड़ा राज

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news