Damoh Murder Case: दमोह के लाडनबाग में किसान मुकेश यादव की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 48 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके दो पार्टनरों और खेत के नाबालिग कर्मचारी को गिरफ्तार किया. फसल बेचने और पैसों को लेकर हुए विवाद ने इस हत्या को अंजाम दिया.
Trending Photos
)
Damoh Farmer Murder Mystery: दमोह देहात थाना क्षेत्र के लाडनबाग इलाके में किसान की हुई रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने दो दिन की मेहनत के बाद खुलासा कर दिया है. 12 तारीख की सुबह खेत में 55 वर्षीय किसान मुकेश यादव का शव मिला था. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुकेश के सिर में कुल्हाड़ी धंसी हुई थी और आसपास कोई सुराग नहीं मिल रहा था. शुरुआत में यह मामला पूरी तरह अंधा हत्याकांड लग रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे चुनौती मानकर तेजी से जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुकेश यादव अपने दो पार्टनरों के साथ सागर जिले के अहीर पिपरिया से आए थे और दमोह के लाडनबाग क्षेत्र में जमीन को बटाई पर लेकर खेती कर रहे थे. पिछले दो दिनों से मुकेश और उसके पार्टनरों के बीच फसल बेचने और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पार्टनरों ने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. साजिश के तहत उन्होंने खेत में काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी को हत्या के लिए उकसाया.
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस ने खुलासा किया कि नाबालिग लड़के ने अपने मालिक मुकेश पर हमला किया और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद दोनों पार्टनर और नाबालिग वहां से फरार हो गए थे. देहात थाना पुलिस ने तकनीकी और फील्ड इनपुट के आधार पर तीनों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एसपी श्रद्धा कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एक आरोपी की तबीयत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वस्थ होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा.
(रिपोर्टः महेंद्र दुबे, दमोह)
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!