Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3001399

Dog Tehravi Sanskar: भांडेर में कुत्ते की तेरहवीं ने छू लिया दिल, मालिक का प्रेम बना मिसाल

Datia Dog Funeral: दतिया के भांडेर में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद इंसानों की तरह उसकी तेरहवीं कर सभी रस्में पूरी कीं. यह आयोजन पूरी तरह से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भांडेर में कुत्ते की तेरहवीं
भांडेर में कुत्ते की तेरहवीं

Dog Tehravi Sanskar:  मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र में इंसान और जानवर के बीच सच्चे प्रेम की मिसाल देखने को मिली. यहां एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद पूरी श्रद्धा के साथ उसका अंतिम संस्कार किया और इंसानों की तरह तेरहवीं का आयोजन किया. यह अनोखा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि लोगों ने पहली बार किसी पालतू जानवर की तेरहवीं पर इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता देखी.

मिली जानकारी के मुताबिक, भांडेर कस्बे के निवासी अंकी चौरसिया पुत्र महेश चौरसिया का पालतू कुत्ता ‘रॉकी’ पिछले 12 वर्षों से परिवार का हिस्सा था. परिवार उसे अपने बेटे की तरह मानता था. कुछ दिन पहले रॉकी की मौत हो गई, जिसके बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया. परिवार ने रॉकी का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया और परंपरा के अनुसार तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भंडारे की व्यवस्था की गई.

पूजा-पाठ के साथ तेरहवीं
तेरहवीं के दिन रॉकी की तस्वीर रखी गई, पूजा-पाठ किया गया और आने वाले लोगों को भोजन कराया गया. परिवार ने रॉकी की याद में घट भी रखा, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मालिक का अपने पालतू कुत्ते से गहरा लगाव था, इसलिए उसने इंसानों की तरह पूरी श्रद्धा से उसकी त्रयोदशी की रस्में निभाईं. (रिपोर्टः मनोज गोस्वामी, दतिया)

Add Zee News as a Preferred Source

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news