मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात अपने 28 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया.
Trending Photos
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात अपने 28 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया. इसमें मंत्री बाला बच्चन को गृह व जेल जैसा अहम विभाग दिया गया है. तरुण भनोट को वित्त विभाग सौंपा गया है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को नगरीय विकास और आवास मंत्रालय दिया है. वहीं, राज्य के एकमात्र मुस्लिम मंत्री आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का जिम्मा दिया है. वहीं, सीएम कमलनाथ ने जनसंपर्क और औद्योगिक नीति महकमा अपने पास रखा है. साथ ही सीएम के पास अभी वो विभाग भी हैं जो अभी तक किसी आवंटित नहीं किए गए हैं.
नाम | विभाग |
मुख्यमंत्री कमलनाथ | औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसंपर्क विभाग, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, विमानन, लोक सेवा प्रबंध, अप्रवासी भारतीय, तकनीकी शिक्षा, कौश विकास एवं रोजगार, अन्य विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है |
डॉ. विजयलक्ष्मी साधो | संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग |
सज्जन सिंह वर्मा | लोक निर्माण और पर्यावरण विभाग |
हुकुम सिंह कराड़ा | जल संसाधान विभाग |
गोविंद सिंह | सहकारिता, संसदीय कार्य विभाग |
बाला बच्चन | गृह, जेल और मुख्यमंत्री से संबद्ध विभाग |
आरिफ अकील | भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग |
बृजेंद्र सिंह राठौर | वाणिज्यिक कर विभाग |
प्रदीप जायसवाल | खनिज साधन विभाग |
लाखन सिंह यादव | पशुपालन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग |
तुलसी सिलावट | लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
गोविंद सिंह राजपूत | राजस्व और परिवहन विभाग |
इमरती देवी | महिला एवं बाल विकास विभाग |
ओंकार सिंह | जनजातीय कार्य, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग |
प्रभुराम चौधरी | स्कूल शिक्षा विभाग |
प्रियव्रत सिंह | ऊर्जा विभाग |
सुखदेव पांसे | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग |
उमंग सिंघार | वन विभाग |
हर्ष यादव | कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग |
जयवर्धन सिंह | नगरीय विकास एवं आवास विभाग |
जीतू पटवारी | खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा विभाग |
कमलेश्वर पटेल | पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग |
लखन घनघोरिया | सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग |
महेंद्र सिंह सिसोदिया | श्रम विभाग |
पीसी शर्मा | विधि एवं विधायी कार्य, मुख्यमंत्री से संबद्ध विभाग |
प्रद्युम्न सिंह तोमर | खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
सचिन सुभाष यादव | किसान कल्याण और कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
सुरेंद्र सिंह हनी बघेल | नर्मदा घाटी विकास और पर्यटन विभाग |
तरुण भनोट | वित्त विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग |
कमलनाथ कैबिनेट बनने के बाद खींचतान तेज, कांग्रेस विधायक ने दी इस्तीफे की चेतावनी
आपको बता दें कि कमलनाथ के मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन पर पूरा ध्यान दिया गया है. मंत्रिमंडल में राज्य के तीनों बड़े नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन वाले विधायकों को जगह दी गई है. मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के 11, दिग्विजय सिंह के नौ, ज्योतिरादित्य सिंधिया के सात और अरुण यादव खेमे के एक मंत्री को शामिल किया गया है.