Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3170416

फिर राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, धार में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, बनाई लूट की कहानी, एक गलती से खुली पोल

Dhar News-धार में लूट और हत्याकांड के मामले का खुलासा हो गया है. पति की हत्या और घर में हुई लूट की कहानी सुनाने वाली पत्नी ही इसकी मास्टरमाइंड निकली है. पुलिस ने 6 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया.

 

फिर राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, धार में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, बनाई लूट की कहानी, एक गलती से खुली पोल

Dhar Murder Mystery Solved-मध्यप्रदेश के धार के गोंदीखेड़ी चारण गांव में हुए लूट और मर्डर ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. घर में घुसकर कारोबारी की हत्या की गई और घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. लेकिन जिस पत्नी ने रो-रोकर पति की हत्या और लूट की कहानी सुनाई थी, वही इस पूरे कांड की मास्टरमाइंड निकली है. इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के जैसे ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की. इसके बाद वारदात को लूट का रंग देने की कोशिश की. पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया था. 

पुलिस को सुनाई थी झूठी कहानी
वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी प्रियंका ने झूठी कहानी बनाई. उसने पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे और उन दोनों को अलग-अलग कमरों में बंधक बना लिया. इसके बाद बदमाश 3 लाख के जेवर और 50 हजार कैश लूट ले गए. जब पति ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी. लेकिन पुलिस ने इस कहानी को महज 6 घंटे में झूठा साबित कर दिया. 

15 साल की उम्र में हुई थी शादी
इस घटना की जांच में सामने आया है कि देवकृष्ण और प्रियंका की शादी बचपन (15 साल) की उम्र हो गई थी. शादी के बाद प्रियंका अकसर घर से बाहर रहती थी और उसका समाज के ही कमलेश नामक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 5-6 दिन पहले ही प्रियंका अपने मायके से वापस लौटी थी. आशंका है कि मायके में ही इस वारदात की प्लानिंग की गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
पुलिस को शुरुआत से ही पत्नी पर शक था. देर रात जब पुलिस ने प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. पति की हत्या कर दोनों साथ रहना चाहते थे. 

पुलिस को पत्नी पर कैसे हुआ शक
एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में इस मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान प्रियंका के बयानों में विरोधभास नजर आया. प्रियंका बार-बार अपने बयान बदल रही थी और उसका मोबाइल भी गायब था. साथ ही देवकृष्ण के सिर पर गहरा घाव तो जो सामान्य नहीं लग रहा था, बल्कि रंजिश की तरफ इशारा कर रहा था. इसके साथ ही पुलिस को घटनास्थल पर कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जिनसे यह आशंका जताई गई कि हत्या के बाद आरोपी प्रेमी और प्रेमिका के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे. 

प्लानिंग से की गई हत्या
एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि यह घटना एक लूट की वारदात नहीं है, बल्कि प्लानिंग से की गई हत्या है. इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें-मिर्च व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पत्नी को कमरे में बंधक बनाया, घर में लाखों की लूट

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news