Dhar News: धार जिले के पीथमपुर में एक बार फिर कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई. कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग के लिए कांग्रेस की सह-प्रभारी उषा नायडू के पहुंची थीं. इसी दौरान जमकर हंगामा हो गया. पूर्व जिला अध्यक्ष बाल मुकुंद गौतम के समर्थकों ने स्टेज पर लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए. यह विरोध इसलिए हुआ क्योंकि बैनरों पर सीनियर नेताओं की तस्वीरें नहीं थीं.
Trending Photos
)
Dhar News: धार जिले के पीथमपुर में कांग्रेस की बैठक उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब सह प्रभारी ऊषा नायडू के सामने ही कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया. मंच पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़े गए और बैठक कुछ देर के लिए बाधित हो गई.
घटना पीथमपुर के प्रीति नगर स्थित एक निजी होटल की है, जहां कांग्रेस की सह प्रभारी ऊषा नायडू कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंची थीं. बैठक शुरू होते ही पूर्व जिला अध्यक्ष बाल मुकुंद गौतम के समर्थक भड़क उठे. आरोप था कि मंच पर वरिष्ठ नेताओं के फोटो नहीं लगाए गए, इसी बात को लेकर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और बैनर-पोस्टर फाड़ दिए.
हंगामे के बाद ऊषा नायडू हुईं नाराज
हंगामा ऊषा नायडू के सामने ही शुरू हुआ, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं से मिलने से इनकार कर दिया. करीब दस मिनट तक चले बवाल को बाद में वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह शांत कराया. स्थिति सामान्य होने के बाद सह प्रभारी ऊषा नायडू ने बंद कमरे में कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद वे सार्वजनिक रूप से मंच पर पहुंचीं, जहां वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया.
'गुटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी'
ऊषा नायडू सह प्रभारी ने कहा कांग्रेस में गुटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पार्टी किसी एक नेता की वजह से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं से चलती है. जिन्हें लगता है कि पार्टी उनके कारण है, उनके लिए बाहर जाने का रास्ता खुला है. बैठक के दौरान ऊषा नायडू ने एसआईआर में कांग्रेस की ओर से नियुक्त बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट्स से भी चर्चा की. कार्यकर्ताओं ने अपने काम के दौरान आ रही समस्याएं खुलकर रखीं, जिन्हें सह प्रभारी ने गंभीरता से सुना.
भाजपा ने कसा तंज
इस मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है. कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि है कांग्रेस का अंदरूनी मामला है. स्थानीय स्तर पर किस प्रकार से गड़बड़ हुई उसकी जांच होगी. उन्होंने कहा की भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है.
ये भी पढ़ें: मिठाई का लुफ्त उठा रहे थे विधायक, भरी महफिल में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टोका, फिर जो हुआ...वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!