अच्छी ख़बर: अब 18 नवंबर तक टोल हुए फ़्री
Advertisement

अच्छी ख़बर: अब 18 नवंबर तक टोल हुए फ़्री

नोटबंदी के बाद देश की जनता को राहत देते हुए सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है, अब देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों को 18 नवंबर तक के लिए फ़्री कर दिया गया है। 

अच्छी ख़बर: अब 18 नवंबर तक टोल हुए फ़्री

नोट बैन के बीच एक बार फिर हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की ख़बर है। सरकार ने अब 18 नवंबर तक के लिए हाइवे पर सभी टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है।

लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए पहले 11 नवंबर इसके बाद 14 नवंबर तक टोल प्लाज़ा को फ्री करने का आदेश दिया गया था।

अब इसे बढ़ाकर 18 नवंबर तक कर दिया गया है। सरकार के इस फ़ैसले से जनता को काफ़ी हद तक राहत मिलेगी।

इससे पहले गोवा में संबोधित करते हुए में पीएम मोदी ने माना था कि नोटबंदी के बाद से लोगों को परेशानी हो रही है।

मोदी ने कहा था कि वो जानते हैं कि लोग परेशान हैं और इसीलिए वो ऐसे कदम उठा रहे हैं जिनसे लोगों की परेशानियां कम हों। 

टोल फ़्री करने के अलावा मोदी सरकार ने कई और अहम फैसले लिए हैं। जिनमें बैंक और एटीएम से पैसे निकालने की सीमा को बढ़ा दिया गया है। 

Trending news