mp news:ग्वालियर में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को ताल में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. इस घटना में एक भाई की मौत भी हो गई है वहीं एक भाई का शव घर पर संदिग्ध हालत में मिला है.
Trending Photos
)
Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दंग कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को ताल में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करते देखा गया है. इस घटना में बबलू खान की मौत हो गई हैं वहीं अन्य भाई बहन की हालत स्थिर है. हैरानी की बात ये है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब इनके घर पहुंची तो एक भाई की लाश पहले से ही घर में पड़ी हुई थी. इस पूरे घटना में पारिवारिक कलह का एंगल सामने आ रहा है.
तीन भाई बहनों ने जान देने की कोशिश
मामला शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागर ताल से है जहां 3 भाई-बहनों को सागर ताल में कूदते हुए देखा गया था. तीनों भाई-बहनों ने ताल में कूदकर जान देने की कोशिश की थी जिसमें एक भाई की मौत हो गई है और अन्य स्थिर बताए जा रहे हैं. बबलू खान की मौत फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण इलाज के दौरान हुई है. बहन की पहचान यास्मीन और दूसरे भाई की पहचान इदरीश खान के रूप में हुई है.
घर पर पड़ा था बड़े भाई का शव
इस घटना में सबसे चौंकाने वाला एंगल तब सामने आता है जब तहकीकात के लिए घर पहुंची पुलिस को पहले से ही घर पर एक पुरानी लाश मिली. ये लाश बड़े भाई रहीस खान की थी जिसने भी ताल में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. रहीस खान की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है जिसका स्पष्ट खुलासा होना अभी बाकी है और ये स्पष्ट खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
आत्महत्या की ये थी वजह
पुलिस ने जब इदरीश खान और यास्मीन से इस बारे में पूछा तो उन्होंने रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक इदरीश के परिवार लंबे समय से मानसिक दबाव में था. पूछताछ के दौरान भी इदरीश की मानसिक स्थति ठीक नजर नहीं आ रही थी. वो बार-बार मरने के लिए कह रहा था. वो बार-बार जीने की इच्छा नहीं है ऐसा कहते और हाथ पैर पड़ते नजर आ रहा था.
पड़ोसियों ने बताई सच्चाई
इस मामले में जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उस परिवार से इनका कोई संबंध नहीं था ना ही बोलचाल था ना ही इनके घर या उनके घर किसी का आना जाना था. पुलिस अब हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है. घर पर मिले शव का भी पीएम रिपोर्ट कराया जा रहा है जिसके बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी.