Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3095497

ई-चालान के नाम साइबर ठगी, एपीके फाइल भेजकर खाता किया खाली, बैंक से लिया लाखों का लोन

Gwalior News-ग्वालियर में आरटीओ के ई-चालान की आड़ में लैब तकनीशियन का बैंक अकाउंट खाली हो गया. आरटीओ के फर्जी ई-चालान के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की गई. इसके अलावा ठगों ने लैब तकनीशियन के नाम से जंबो और इंस्टेंट लोन लेकर 6.56 लाख रुपए ठगे हैं.

 

ई-चालान के नाम साइबर ठगी, एपीके फाइल भेजकर खाता किया खाली, बैंक से लिया लाखों का लोन

Gwalior Cyber Fraud-मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया है. आरटीओ के फर्जी ई-चालान के नाम पर एक लैब तकनीशियन के साथ न केवल लाखों की धोखाधड़ी की गई, बल्कि उनके नाम पर फर्जी लोन भी ले लिया गया. इस पूरे मामले में ठगों ने एपीके फाइल का इस्तेमाल किया है. ठगी का यह मामला मुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा का है. 

ठगी का जाल बुना
पीड़ित शिवनारायण धाकड़, जो पेशे से एक लैब तकनीशियन हैं, उनके पास करीब 20 दिन पहले व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया. यह मैसेज दिखने में बिल्कुल परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान जैसा था. मैसेज के साथ एक एपीके फाइल भी अटैच थी. शिवनारायण को लगा कि शायद ट्रैफिक नियम टूटने के कारण उनका चालान कटा है, इसलिए उन्होंने उस फाइल को डाउनलोड कर लिया. 

खाली हुआ खाता, चढ़ा लाखों का कर्ज 
अगले 20 दिनों तक सब सामान्य रहा, लेकिन बैकग्राउंड में सॉफ्टवेयर उनके फोन का पूरा कंट्रोल ठगों को दे चुका था. इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब 22 जनवरी को शिवनारायण ने अपना पेटीएम बैलेंस चेक किया. उनके खाते में मौजूद 90, 013 रुपए गाब हो चुके थे. खाते में महज एक रुपया बचा हुआ था. जब वे घबराकर बैंक पहुंचे तो पता चला कि सिर्फ उनके खाते से पैसे ही नहीं निकाले गए. बल्कि लाखों का लोन भी लिया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

शिवनारायण के दस्तावेज इस्तेमाल कर ठगों ने 5 लाख रुपए का जंबो लोन ले लिया था. 66,703 रुपए का इंस्टेंट लोन भी निकाल लिया था. ठगों ने शिवनारायण से 6.56 लाख रुपए की ठगी भी लोन लेकर की. इस ठगी का खुलासा होने के बाद शिवनारायण ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. 

हरियाणा से जुड़े तार
शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरी की गई राशि हरियाणा के पानीपत निवासी विशाल कुमार नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई है. ग्वालियर पुलिस की एक विशेष टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए हरियाणा रवाना किया गया है.

यह भी पढ़ें-पत्नी बनाती थी रील्स, कैमरे के सामने नाच-गाने से पति को था एतराज...होता था विवाद

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news