Rainfall Gwalior: ग्वालियर में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने ग्वालियर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Trending Photos
)
Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मंगलवार के दिन मौसम ने तेजी से करवट लिया और दोपहर के बाद शहर में तेज झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. ग्वालियर में दोपहर के बाद आंधी तूफान के साथ बारिश हुई. जबकि तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने ग्वालियर संभाग में अगले 24 घंटे तक बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आने वाले समय में बारिश आंधी तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.
ग्वालियर में बारिश
ग्वालियर में मंगलवार के दिन 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. आंधी की वजह से कई स्थानों पर हल्के पेड़ भी गिर गए. वहीं दोपहर के बाद घने बादलों ने पूरे शहर में डेरा जमा लिया, जिससे ग्वालियर शहर में दिन में ही अंधेरा जैसा छा गया. मौसम विभाग का कहना है कि 7 से 8 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश के मौसम में भी देखने को मिल रहा है. ग्वालियर-चंबल संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है.
चंबल संभाग में किसान परेशान
इससे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में भी हल्की बारिश हुई थी. जिसके बाद तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी. लेकिन सुबह वक्त ग्वालियर में अच्छी धूप खिली थी. लेकिन दोपहर के बाद मौसम में फिर बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई. जिससे सबसे ज्यादा चिंता किसानों की बढ़ गई है. क्योंकि लगातार बारिश के बाद फसलों को नुकसान हो रहा है. खेतों में खड़ी और कटी फसलों को लेकर फिलहाल किसान सबसे ज्यादा चिंतिंत हैं. क्योंकि गेहूं की फसल फिलहाल पककर खड़ी हुई है. ऐसे में बारिश से सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं.
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले कुछ घटों तक बारिश और ओलावृ्ष्टि होने की संभावना जताई है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नमी बढ़ गई है. जिससे राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में भी नमी देखी जा रही है. एमपी में अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी.
ये भी पढ़ेंः बारिश-आंधी के नए सिस्टम का इंदौर से उज्जैन तक दिखेगा असर, अगले 3 दिन का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!