)
MP Weather: एमपी के मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिए होने की वजह से आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना बन रही है. ग्वालियर-चंबल में भी बारिश की संभावना दिख रही है. क्योंकि यहां मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बदल सकता है. हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है, जिससे उमस भरी गर्मी का असर बढ़ रहा है. ग्वालियर-चंबल में बुधवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. तेज धूप का असर खत्म हो गया है.
ग्वालियर-चंबल में बदल रहा मौसम
ग्वालियर-चंबल के मौसम में बदलाव दिख रहा है. क्षेत्र में आंधी गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. सुबह से आसमान में बादलों की वजह से वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है. हालांकि हवा की गति धीमी रहने से नमी और उमस का असर महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ और बढ़ी हुई प्री-मानसून गतिविधियों का प्रभाव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है. इसी वजह से आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इस दौरान तेज हवाएं चलने, बादल छाने और कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना बनी हुई है.
धूप का असर कम
बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. इसके चलते तेज धूप का असर कम रहा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई. हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने और हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. ग्वालियर शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. तापमान बढ़ने के बावजूद बादलों की मौजूदगी के कारण मौसम अपेक्षाकृत संतुलित बना रहा. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में लू चलने की आशंका काफी कम है. बादलों की लगातार आवाजाही और रुक-रुककर होने वाली बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहने की संभावना है. इससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी फायदा हो सकता है. ग्वालियर-चंबल में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!