Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh527497

संपत्ति के लालच में महिला ने जिंदा पति को मरा बताकर कर ली दूसरी शादी, फिर...

पत्नी की करतूत के बारे में पति को मालूम चला तो वह सबूत लेकर थाने पहुंच गया, जहां उसने पुलिस को पूरी घटना बताई. जब डेथ सर्टिफिकेट की जांच हुई तो वह फर्जी निकला. सच सामने आने पर ग्वालियर थाना पुलिस ने शातिर पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के लालच में एक महिला ने अपने जिंदा पति को मरा हुआ बताकर रिटायर्ड सूबेदार से दूसरी शादी कर ली. पति को मरा हुआ साबित करने के लिए उसने बाकायदा पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा दिया. पत्नी की करतूत के बारे में पति को मालूम चला तो वह सबूत लेकर थाने पहुंच गया, जहां उसने पुलिस को पूरी घटना बताई. जब डेथ सर्टिफिकेट की जांच हुई तो वह फर्जी निकला. सच सामने आने पर ग्वालियर थाना पुलिस ने शातिर पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले रहीस ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी रानी बेगम ने उसके साथ धोखाधड़ी की है. रहीस ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2001 में ग्वालियर के राय कॉलोनी निवासी रानी से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उसके और उसकी पत्नी के बीच में विवाद शुरू हो गया. रानी बात-बात पर उससे झगड़ने लगी और उसे छोड़कर अपने मायके में रहने लगी, लेकिन उनके बीच तलाक नहीं हुआ. कई बार रहीस उसे लेने ग्वालियर भी आया, लेकिन वह पति के साथ नहीं आई. 
कुछ समय बाद रहीस को पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे मृत बताकर दूसरी शादी कर ली है. 

...जब 'दबंग' अंदाज में बुलेट की सवारी कर मंडप पर पहुंची दुल्हन, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी शादी करने के लिए रानी ने रहीस का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया, इसके बाद रिटायर्ड सूबेदार नौबत सिंह से 9 मई को शादी कर ली. किसी तरह रहीस को शादी के बारे में पता चल गया उसने सारे सबूत इकट्ठा किए फिर एसपी से जाकर मिला एसपी ने पूरी घटना सुनी तो ग्वालियर थाना टीआई को निर्देशित किया, जिसके बाद ग्वालियर थाना द्वारा रहीस का मामला दर्ज कर लिया गया. माना जा रहा है कि नोबत सिंह के पास अच्छी संपत्ति है और उसकी पत्नी का निधन हो चुका था. लेकिन जब बात नहीं बनी तो रानी ने नोबत सिंह को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी और इसके एवज में उसने नौबत सिंह के सामने शादी की शर्त रखी.

शर्मनाक: पुलिसकर्मी ने दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा, Video वायरल

रानी को पता था नौबत गंभीर बीमारी से पीड़ित है, इसलिए उसकी संपत्ति में हिस्सा मिल जाएगा. रानी के साथ इसके दो अन्य साथी भी हैं जो इसके फर्जीवाड़े में शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को राउंडअप किया जा रहा है और विवेचना के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी पत्नी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

TAGS

Trending news