Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2998720

दिल्ली ब्लास्ट केस में MP कनेक्शन, उमर की यूनिवर्सिटी के चेयरमैन का महू से जुड़ा तार

Indore News: दिल्ली धमाके की जांच में अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का नाम जुड़ने के बाद उनका इंदौर के महू से कनेक्शन सामने आया है. जवाद सिद्दीकी मूल रूप से महू के रहने वाले थे.

दिल्ली ब्लास्ट केस में MP कनेक्शन, उमर की यूनिवर्सिटी के चेयरमैन का महू से जुड़ा तार

Delhi Blast MP Connection: राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. अल-फ़लाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का संबंध मध्य प्रदेश के इंदौर के महू से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार जवाद सिद्दीकी मूल रूप से महू के रहने वाले थे, लेकिन लगभग 25 साल पहले उनका पूरा परिवार महू छोड़कर दिल्ली आ गया था. बता दें कि जवाद सिद्दीकी उस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन थे जहां विस्फोट का मुख्य आरोपी डॉ.उमर नबी पढ़ाता था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद इंदौर में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस निगरानी

 

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली ब्लास्ट केस में MP कनेक्शन
दरअसल, दिल्ली धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं. ताज़ा खुलासे में पता चला है कि अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी जिसका नाम इस धमाके की जांच में जुड़ा है का संबंध मध्यप्रदेश के महू शहर से रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सिद्दीकी का परिवार करीब दो दशक पहले यानी लगभग 25 साल पहले महू से दिल्ली चला गया था. स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि जवाद के भाई के खिलाफ महू में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है, जिसकी जांच उस समय की गई थी. दिल्ली धमाके में जवाद सिद्दीकी का नाम जुड़ने के बाद महू में पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है.

पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
दिल्ली धमाके में जवाद सिद्दीकी का नाम सामने आते ही महू पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है. पुलिस अब सिद्दीकी के पुराने रिकॉर्ड, स्थानीय संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट अनुसार ब्लास्ट का मुख्य आरोपी डॉ.उमर नबी फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था, जिसका चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मूल रूप से महू का रहने वाला है. इतना ही नहीं हाल ही में आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार डॉ.मुजम्मिल शकील भी इसी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर रहा है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी को संचालित करने वाला अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट भी जवाद अहमद सिद्दीकी द्वारा स्थापित किया गया था. पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

TAGS

Trending news