Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3099385

पहचान छिपाकर यासिन ने प्रेम जाल में फंसाया, सात फेरों से पहले खुला राज, धर्म परिवर्तन न करने पर बंधक बनाकर किया प्रताड़ित

Love jihad in Indore: इंदौर में नाम बदलकर पहले हिंदू महिला से दोस्ती की फिर प्रेम जाल में फंसाकर उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

पहचान छिपाकर यासिन ने प्रेम जाल में फंसाया, सात फेरों से पहले खुला राज, धर्म परिवर्तन न करने पर बंधक बनाकर किया प्रताड़ित

Love jihad in Indore: इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन की मदद से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी यासिन उर्फ यश के खिलाफ केस दर्ज किया है. महिला का आरोप बै कि सिटी वैन चलाने वाला युवक खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और बाद में शारीरिक संबंध बनाए. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाया गया.

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता ने बताया कि, वह 2020 में पटनीपुरा में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में काम करती थी. वह दुकान और घर आने-जाने के लिए सिटी वैन का इस्तेमाल करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी यासीन से हुई, जिसने खुद को यश चौहान बताया. उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और दोस्त बन गए. पीड़िता का आरोप है कि एक दिन यासीन उसे मूसाखेड़ी के विराट नगर में एक कमरे में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

 इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव
जब पीड़िता ने यासीन को बताया कि वह प्रेग्नेंट है, तो उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा. वह उसे कन्नौद (देवास) ले गया और शादी की तैयारियां करने लगा. इसी दौरान उसे पता चला कि वह मुस्लिम है और उसने उससे शादी करने से मना कर दिया. उसने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और उसे विराट नगर में कैद करके रखा. 3 अप्रैल 2021 को पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद भी यासीन उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालता रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़िता की बहनों ने हिंदू संगठन से मांगी मदद
परेशान होकर पीड़िता ने पिछले साल अक्टूबर से रघुनंदन कॉलोनी में रहने लगी.  फिर 19 जनवरी को यासीन उसके घर आया उसके साथ मारपीट की और उसे पीटा. जब उसने इस्लाम धर्म अपनाने से मना किया, तो उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसे चोट लग गई. बुधवार को पीड़िता की बहनों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया.

ये भी पढ़ें: 2 दिन रही लापता फिर बरामदगी के समय मुस्लिम परिधान में मिली नाबालिक, समझिए क्या होता है ग्रूमिंग नेटवर्क; कैसे किशोरों को बनाया जाता है शिकार

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news