MP News: परीक्षा का मौसम शुरू होते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. ऐसे में पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी फर्जी लिंक, ग्रुप्स और APK फाइलें से सतर्क रहें. MP Board Exam Support'' और 10-12वीं पेपर'' जैसे नामों से कई ग्रुप चल रहे हैं. इन ग्रुप्स पर भी बिल्कुल भरोसा नहीं करें.
Trending Photos
)
Cyber Crime in name of MP board exams: मध्य प्रदेश में 10वी और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ चुकी हैं और इस परीक्षा के मौसम में साइबर ठग सक्रिय भी सक्रिय हो गए हैं. छात्रों और उनके अभिभावकों को ठगने के लिए ठग अलग-अलग पेंतरे आजमा रहे हैं. अगर आपके फोन पर भी APK फाइल भेजकर पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा तो सतर्क हो जाए. ठग APK फाइल के जरिए आपका मोबाइल हैक कर रहे और उनकी नजर आपके बैंक खातों की तरफ है. पढ़िए ये पूरी खबर
परीक्षा के मौसम में सक्रिय हुए ठग
परीक्षा का मौसम आते ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के जरिए छात्र छात्राओं उनके अभिभावकों को निशाना बानया जा रहा है. ठग APK फाइल भेजकर पेपर लीक होने का दावा कर रहे हैं जिसके झांसे में शिक्षक, स्कूल स्टाफ, छात्र और उनके अभिभावक भी आ सकते हैं.
इन लिंक्स से रहें सावधान
साइबर ब्रांज ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके मोबाइल में वाट्सऐप, टेलीग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए कथित प्रश्नपत्रों भेजे जा रहे तो उनपर जरा भी भरोसा नहीं करें. टेलीग्राम पर ''MP Board Exam Support'' और 10-12वीं पेपर'' जैसे नामों से कई ग्रुप चल रहे हैं. इन ग्रुप्स पर भी बिल्कुल भरोसा नहीं करें. कई लोगों के मोबाइल पर यह फाइलें पहुंच भी गई हैं.
ऐसे बनाया जाएगा आपको निशाना
पेपर डाउनलोड करने के लिए पहले आपको ग्रुप ज्वाइन करने को कहा जाएगा. पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी ग्रुप्स फर्जी हैं. इनसे किसी भी तरह का प्रश्नपत्र डाउनलोड न करें और न ही इनके झांसे में ना आएं. ये साइबर ठगों की चाल हो सकती है. वही अगर आपको संदिग्ध पेपर या मैसेज मिलता है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर शिकायत करें.