Indore Dubai Flight: दुबई में फंसे इंदौर के दो पूर्व विधायक समेत कुछ लोगों की घर वापसी हो गई है. यूएई में फंसे यह सभी लोग वापस इंदौर आ गए हैं.
Trending Photos
)
Indore News: इजराइल-ईरान जंग के कारण यूएई में मध्य प्रदेश के कई लोग फंस गए हैं. हालांकि, इन लोगों की अब घर वापसी शुरू हो गई है. इंदौर जिले के दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दुबई में फंसे थे. उनके साथ शहर के कई और उद्योपति भी शामिल थे. इन सभी की इंदौर वापसी हो गई है. क्योंकि, इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू हुई हैं. जिनसे वापस लोगों को इंडिया लाया जा रहा है. बता दें कि युद्ध की वजह से यूएई से भारत आने वाली फ्लाइट्स को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है.
इंदौर कैसे हुई वापसी
दरअसल, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल समेत इंदौर के कई लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गए थे. लेकिन, वापसी से पहले ही ईरान-इजराइल के बीच जंग शुरू हो गई. जिससे दुबई और शारजाह से आने वाली फ्लाइट्स भी निरस्त हो गईं. ऐसे में यह सभी लोग वहीं फंस गए. जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था. पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. मामले में मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक्टिव थे, उन्होंने दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से बात की और सभी की वापसी की बात कही थी.
जिसके बाद कुछ उड़ानें दुबई एयरपोर्ट से शुरू हुई हैं, जबकि कुछ फ्लाइट्स अबूधाबी से भी दिल्ली और मुंबई के लिए भी चालू की गई है. इन फ्लाइट्स से यूएई में फंसे यात्रियों ने घर वापसी शुरू कर दी है. एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले यह सभी लोग मुंबई पहुंचे. फिर वहां से दूसरी फ्लाइट्स लेकर वापस इंदौर आएंगे. क्योंकि शारजाह से इंदौर की सीधी उड़ान अभी भी शुरू नहीं हुई है.
मध्य प्रदेश के लोग वापस लौट रहे
दुबई, शारजाह और आबूधाबी में फंसे मध्य प्रदेश के लोग अब वापस घर लौटने लगे हैं. क्योंकि कुछ फ्लाइट्स शुरू हुई हैं. ऐसे में अलग-अलग रास्तों से लोगों का भारत पहुंचना शुरू हो गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि अलग-अलग फ्लाइट्स चालू की जा सकती है, ताकि लोगों की वापसी सुनिश्चित हो सके.
ये भी पढ़ेंः दुबई में फंसे इंदौर के 2 पूर्व विधायक, कहा-आखिरी मिनट में कैंसिल हुई फ्लाइट
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!