Vishal Patel Stranded in Dubai: ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में मध्य प्रदेश के कई लोग फंसे हुए हैं. इंदौर के दो पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला भी दुबई में फंस गए हैं.
Trending Photos
)
Sanjay Shukla Stranded in Dubai: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट पर दिख रहा है. क्योंकि ईरान ने यूएई समेत आठ देशों पर मिसालइ से हमला किया है. ऐसे में यूएई में भी फिलहाल अलर्ट जारी है. मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में यूएई के अलग-अलग शहरों में गए लोग फंस गए हैं. इंदौर के पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला भी दुबई में फंसे हुए हैं. हालांकि दोनों नेताओं का कहना है कि वह अभी सुरक्षित है. बता दें कि दुबई में भी ईरान की तरफ से मिसाइल हमला हुआ है.
विशाल पटेल बोले-फिलहाल हम सुरक्षित
इंदौर की देपालपुर सीट से विधायक रहे विशाल पटेल ने Zee मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से फोन पर बातचीत की है. उनका कहना है कि फिलहाल हम सुरक्षित है और अभी तक कोई दिक्कत नहीं हुई है. हमारे रहने की जगह पर हालात नॉर्मल हैं. लेकिन, दुबई में फिलहाल सभी तरह की फ्लाइट निरस्त हो गई हैं. शारजाह से इंदौर के लिए फ्लाइट यूएई टाइम के हिसाब से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर निकलने वाली थी. लेकिन, मिनट में फ्लाइट कैंसल कर दी गई. पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पहुंचने पर इस बारे में पता चला. कई पैसेंजर्स पहले ही दुबई पहुंच चुके थे, जबकि शारजाह से इंदौर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स तय थीं. वे भी निरस्त हो गई. ऐसे में सभी होटलों में वापस लौट गए हैं.'
इंदौर के कई लोग फंसे
बताया जा रहा है कि इंदौर के नेता बिल्डर और कुछ सेठ दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से गए थे. इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप के मनीष सहारा, अग्रवाल समूह के संजय अग्रवाल, सी-21 मॉल के मालिक पिंटू छाबड़ा और गोलू पाटनी सहित कई लोग शामिल हैं. यह सभी फिलहाल वहीं फंसे हुए हैं.
सोमवार को भी फ्लाइट कैंसिल
सोमवार के दिन भी दुबई और शारजाह से इंदौर आने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. ऐसे में इन सभी को अभी दुबई में ही फंसा रहना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि हालातों को देखते हुए सभी दुबई में शहर से दूर एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है. विधायक का कहना है कि शनिवार की रात में उनके मोबाइल पर सिक्युरिटी अलर्ट आए थे. जिसमें कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक बाहर न निकले और घरों में भी कांच या खिड़की के पास खड़े न हो. सभी ने फिलहाल सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की अपील की है.
ये भी पढ़ेंः सोमवार को भी दुबई में फंसे रहेंगे MP के लोग, शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट कैंसिल
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!