)
MP News: मध्य प्रदेश में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के तहत आज सीएम मोहन यादव आज इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा में मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे, यह बैठक बिल्कुल अंदाज में होने जा रही है, जिसकी व्यवस्था राजवाड़ा के गणेश हॉल में की गई है. यहां मंत्रियों को बिल्कुल पारंपरिक तरीके से पटिए-गद्दों पर बैठक जाएगा, जहां मंत्रियों को एक तरह से रॉयल लुक आएगा. इस बैठक में मोहन सरकार कई अहम फैसले भी ले सकती है. माना जा रहा है कि 'मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025' को इस बैठक में मंजूरी मिल चुकी है, ऐसे में यह एक्ट कैबिनेट बैठक में आज पाश हो सकता है.
राजवाड़ा में दिखेगा शाही अंदाज
इंदौर का राजवाड़ा में आज शाही अंदाज देखने को भई मिलेगा, क्योंकि यहां मंत्रियों को कुर्सी टेबल पर नहीं बल्कि पटिए और गद्दे पर बैठाया जाएगा, जैसे राजा महराजाओं के समय में बैठकें लगती थी, बताया जा रहा है कि इससे पहले किसी बड़ी बैठक के लिए राजवाड़ा का गणेश हॉल आजादी के पहले 1945 में सजाया गया था, जहां एक बड़ी बैठक आयोजित हुई थी. पहले जब होल्कर प्रशासन काल में इसी हाल में आयोजित दरबार में सभी बड़े फैसले लिए जाते थे, उस वक्त भी मंत्री पटिए और गद्दों पर ही बैठते थे, ऐसे में एक बार फिर वैसा ही नजारा राजवाड़ा में दशकों बाद देखने को मिलेगा, जो कभी होल्कर प्रशासन में देखने को मिलता था.
बता दें कि जब तक मध्य प्रदेश का गठन नहीं हुआ था, तब तक मध्य भारत प्रांत की ग्रीष्मकालीन राजधानी इंदौर शहर हुआ करता था, जहां मंत्रिमंडल के साथ-साथ कमिश्रर का कार्यालय भी होता था, यही से सभी सरकारी आदेश जारी होते थे, बाद में मध्य प्रदेश के गठन के बाद राजधानी भोपाल में शिफ्ट हो गई थी. ऐसे में लंबे समय बाद कैबिनेट की बैठक इंदौर में इस अंदाज में होने जा रही है.
चौथी डेस्टिनेशन बैठक
मध्य प्रदेश सरकार की यह चौथी डेस्टिनेशन बैठक होने जा रही है. इससे पहले 3 जनवरी 2024 को जबलपुर में पहली कैबिनेट बैठक हुई थी, यह भेड़ाघाट के पास हुई थी, जबकि 5 अक्टूबर 2024 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंग्रामपुर में बैठक हुई थी. जबकि 24 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक हुई थी. जबकि आज चौथी कैबिनेट बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!