Indore Ujjain Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है. राज्य के 18 से ज्यादा जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी बदले हुए मौसम का असर दिख रहा है. यहां के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानि तीन चक्रवात सिस्टम एक्टिव हैं. जिसके चलते बारिश और आंधी की संभावना बनी है. उज्जैन संभाग के ज्यादातर जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. वहीं इंदौर में सुबह से धूप खिली हुई है. लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से यहां तेज गर्मी का असर नहीं दिख रहा है. फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उज्जैन में दोपहर के बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि की संभावना है.
)
एमपी में फिलहाल चक्रवात के सिस्टम एक्टिव नजर आ रहे हैं. ऐसे में बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बन रही है. अभी 48 घंटे तक एमपी में बारिश-आंधी तूफान की स्थिति रहेगी. जबकि कई जिलों में ओलावृष्टि की स्थिति भी बनी हुई है.
)
इंदौर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है. सुबह से अच्छी धूप खिल रही है. लेकिन शाम तक मौसम में बदलाव होता है. हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से मौसम में नमी दिख रही है. जिससे यहां भी बारिश की स्थिति बन रही है.
)
मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति दिख रही है. फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर संभाग में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के पास बना हुआ है. हालांकि आज सुबह से अच्छी धूप खिली हुई है.
)
उज्जैन संभाग में भी मौसम का मिजाज बदला है. यहां सुबह के वक्त अच्छी धूप खिल रही है और दोपहर में भी सूरज चढ़ रहा है. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक शाम से रात तापमान में गिरावट दिख रही है. जिससे तेज गर्मी नहीं है. दोपहर में मौसम बदलने के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया.
)
मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन संभाग में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के पास रहने की संभावना है. कुछ जिलों में शाम के वक्त हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनती दिख रही है.
)
एमपी के ज्यादातर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिख रहा है. आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अगले 48 घंटों तक राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है.
)
मध्य प्रदेश में अप्रैल का महीना पूरी तरह से बदला हुआ रहा है. अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. यहां के तापमान में लगातार गिरावट हुई है. जिससे अभी तक राज्य में भीषण गर्मी का दौर शुरू नहीं हुआ है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़