MP News: इंदौर में एक महिला को ऐसा पार्सल मिलता है जिसने उसकी नींद उड़ा दी है. पार्सल के अंदर से धमकी भरी चिट्ठी और देशी कट्टा निकलता है जिसमें परिवार पर हमले की बात लिखी गई है. पार्सल कहां से आया किसकी तरफ से आया है पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
Trending Photos
)
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुबह-सबह एक परिवार को धमकी भरा लेटर और देसी कट्टा कटा मिलता है. ये दोनों चीजें परिवार को पार्सल के जरिए मिलती है जिसको देखने के बाद परिवार के होश उड़ गए हैं. लेटर में लिखा था कि परिवार ने बहुत संपत्ति जमा कर ली है अब उनपर हमला होगा. इस लेटर के बाद से परिवार दहशत में जी रहा है.
पार्सल के अंदर कट्टा और चिट्ठी
मामला इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से है जहां सुबह करीब 7:30 बजे घर की घंटी बजती है और बाहर एक पार्सल बॉय खड़ा रहता है. मनीषा पटेल नाम की महिला घर से बाहर निकलती है और पार्सल रिसीव करती है. वो इस बात से अंजान रहती है कि पार्सल के अंदर क्या है. जब वो पार्सल खोलती है तो अंदर धमकी भरी चिट्ठी और देशी कट्टा निकलता है जिसे देख मनीषा के पैरों तले जमीन खीसक जाती है. चिट्ठी पर कुछ ऐसा लिखा था जिसे पढ़कर उसके होश भी उड़ जाते हैं.
पूरे परिवार पर होगा हमला...
लेटर में लिखा होता है कि परिवार ने बहुत धन-संपत्ति जमा कर ली है तो अब परिवार पर हमला होगा. मनीषा ने तुंरत इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं साथ ही ये पता लगाया जा रहा है कि ये पार्सल आया कहां से. आखिर कौन है जो परिवार पर नजर रखे हुए है. परिवार की संपत्ति के बारे में इस अनजान व्यक्ति को कैसे पता.
लेटर और कट्टा फॉरेंशिक जांच में
फिलहाल लेटर और देशी कट्टे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. इलाके के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. पार्सल किस रास्ते से लाया गया उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस को संदेह है कि ये किसी घरेलू या करीबी सदस्य का भी काम हो सकता है या फिर कोई अपनी दुश्मनी निकाल रहा हो. फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस संदिग्ध का पता लगा रही है. कट्टा असली है या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है.
मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. इंदौर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.