जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 2 की मौत, एक घायल
Advertisement

जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 2 की मौत, एक घायल

29 मई की रात 9 वीं वाहिनी के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी. जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई.

सांकेतिक तस्वीर

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों में हुए विवाद में 2 जवानों की मौत हो गई. जबकि एक जवान बुरी तरह घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक 29 मई की रात 9 वीं वाहिनी के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी. जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें-CM बनते ही अजीत जोगी ने खोदी थी खुद की बेटी की कब्र, जानें क्या थी वजह

एसपी मोहित गर्ग ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये घटना आमदई घाटी केम्प की है. जहां आपसी विवाद में बात गोली चलने तक पहुंच गई. एसपी ने बताया कि आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है. घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है.

Watch LIVE TV-

 

Trending news