Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh3001036

अधिकारी नहीं उठाएंगे फोन तो कटेंगे नींबू! BJP सांसद बोले- जो फोन नहीं उठाएगा, उसे नींबू काटकर ठंडा करेंगे

Kanker News-कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी दी है. सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे. सांसद भोजराज नाग ने इससे पहले कहा था कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा.

अधिकारी नहीं उठाएंगे फोन तो कटेंगे नींबू! BJP सांसद बोले- जो फोन नहीं उठाएगा, उसे नींबू काटकर ठंडा करेंगे

BJP MP Big Statement-छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा से बीजेपी सांसद भोजराज नाग एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा जो अधिकारी जनता की शिकायतों पर फोन नहीं उठाते या समस्याओं का समाधान नहीं करते, हम उनके लिए नींबू काटेंगे. यह बयान सांसद भोजराज नाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया है. वे गुरुवार को धमतरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 

अवैध खनन पर निगरानी रखी जाएगी
मीडिया के अवैध उत्खनन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सांसद ने कहा कि धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत खनन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. 

अधिकारियों के लिए कांटेंगे नींबू
सांसद भोजराज नाग ने कहा कि  कौन-कौन अधिकारी है, जो फोन नहीं उठाता, बात नहीं करता, जनता की समस्या का नहीं सुनता आप बताना हम सभी के जिए नींबू काटेंगे. यह पहली बार नहीं है जब सांसद भोजराज नाग ने इस तरह का बयान दिया है. वे अपने तीखे बयानों और अधिकारियों पर फटकार के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

नींबू काटकर उतार देंगे भूत
इससे पहले भी सांसद भोजराज नाग ने नींबू काटकर भूत उतारने वाली टिप्पणी की थी. उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ अधिकारी पुरानी मानसिकता में जी रहे हैं, जिन्हें अब सुधारने की जरूरत है. उन्होंने यह बात कांकेर के पखांजूर में जिला स्तरीय आवास मेला के दौरान कही थी.

यह भी पढ़ें-देवास में 11 आरोपियों से बुलवाए लाखों रुपए, डील एक्सपोज होने पर 2 SI सस्पेंड

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news