Katni Double Murder Case: कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे में हो गया. पुलिस ने मृत दंपत्ति के बेटे को गिरफ्तार किया, जिसने घरेलू विवाद के चलते कुल्हाड़ी से पिता और सौतेली मां की हत्या कर दी.
Trending Photos
)
Katni double murder News: कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने खेत पर बने चौकीदारनुमा घर में पति-पत्नी के शव पड़े देखे. पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित की गई. प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने की है, क्योंकि घटनास्थल पर जबरन घुसने के संकेत नहीं मिले. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझाने का दावा किया.
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक दंपत्ति खेत की देखरेख का काम करते थे और परिवार में कुछ समय से तनाव चल रहा था. बताया गया कि उनका बेटा हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसके इलाज पर काफी पैसा खर्च किया गया. इस खर्च और अन्य घरेलू विवादों को लेकर पिता बेटे को ताने देते थे, जिससे मनमुटाव बढ़ता चला गया. घटना वाले दिन भी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर गंभीर कदम उठा लिया.
पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान मृत दंपत्ति की नाबालिग बेटी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसने खुलासा किया कि रात के समय विवाद के बाद आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी. बच्ची के बयान और मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है. पुलिस अब घटना में उपयोग किए गए हथियार और अन्य साक्ष्यों को अदालत में प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटी है. (रिपोर्टः नितिन, कटनी)
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें "MP BREAKING NEWS IN HINDI" हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!