MP News-मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस शादी के बाद मोनालिसा के नाबालिग होने के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. खरगोन पुलिस को मोनालिसा की उम्र की पुष्टि करने की जिम्मेदारी दी गई है.
Trending Photos
)
Monalisa Age Controversy-महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं दे रहा है. मोनालिसा और फरमान की शादी विवादों में बनी हुई है. अब इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकारी आयोग (NHRC) की एंट्री हो गई है. NHRC ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मोनालिसा की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों के बाद खरगोन पुलिस को नोटिस जारी कर उम्र की पुष्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इस पूरे विवाद का सच सामने आएगा.
उम्र को लेकर उठ रहे थे सवाल
दरअसल, फरमान और मोनालिसा की शादी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था. मोनालिसा के परिवार ने आरोप लगाया कि वह अभी नाबालिग है. परिवार ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत यह शादी कराई गई है. इसके साथ ही फिल्म डायरेक्टर ने सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठाए थे.
उम्र की होगी अब जांच
इन सभी आरोपों के बाद NHRC ने नोटिस जारी किया है. इस मामले में NHRC ने खास तौर पर मोनालिसा की उम्र की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि फरमान और मोनालिसा की शादी के बाद अलग-अलग आरोप लगाए गए, इसके बाद से ही यह मामला कानूनी और सामाजिक बहस का मुद्दा बन गया.
केरल प्रशासन भी होगा शामिल
इस मामले में मध्यप्रदेश के अलावा केरल प्रशासन को शामिल होने के निर्देश NHRC ने दिए हैं. दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी को आपस में समन्वय बनाकर जांच करने को कहा गया है. अगर जांच में मोनालिसा की उम्र 18 साल से कम पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल अब जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी.
यह भी पढ़ें-फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया चोर, पुलिस से बचने तालाब में कूदा, 5 घंटे छिपा रहा, फिर..
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!