नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, आईजी बोले एक जवान के बदले में 12 नक्सली मारेंगे
Advertisement

नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, आईजी बोले एक जवान के बदले में 12 नक्सली मारेंगे

छतीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि 3 जवान घायल हैं।

नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, आईजी बोले एक जवान के बदले में 12 नक्सली मारेंगे

कोंडागांव: छतीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि 3 जवान घायल हैं।

घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। डीआरजी कोंडागांव और नारायणपुर के 100 जवान सर्चिग पर निकले थे, इसी दौरान मर्दापाल के हादाबेड़ा के जंगल में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर शुरु कर दी।

पुलिस और नक्सिलयों के बीच तकरीबन एक घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें आरक्षक रामकुमार शहीद हो गया और 3 जवान घायल हो गये।

नक्सली अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल जवानों में हरिश, चंदन यादव, बाल सिंह मंडावी हैं।

नक्सली घटना पर बस्तर आईजी कल्लूरी ने कहा एक शहीद जवान का बदला हम 12 नक्सली मारकर लेंगे।

Trending news