MP: कमलनाथ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 52 IPS अफसरों का हुआ तबादला
Advertisement

MP: कमलनाथ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 52 IPS अफसरों का हुआ तबादला

जीपी सिंह को एंटी नक्सल ऑपरेशन का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है. कैलाश मकवाना को एडीजी नारकोटिक्स का प्रभार सौंपा गया है. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की फाइल फोटो.

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 52 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कानून व्यवस्था की दिक्कतों और अफसरों के बीच आपसी विवाद को देखते हुए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जीपी सिंह को एंटी नक्सल ऑपरेशन का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है. कैलाश मकवाना को एडीजी नारकोटिक्स का प्रभार सौंपा गया है. 

अजय शर्मा को एडीजी प्रशासन बनाया गया है. राजेश चावला एडीजी एससीआरबी होंगे. जी जनार्दन को शहडोल का एडीजी बनाया गया है. अपराध अनुसंधान पुलिस मुख्यालय के आईजी मकरंद देउसकर बनाए गए हैं. एसपी सिंह को इंदौर का आईजी बनाया गया है. अनुराग शर्मा को महिला अपराध इंदौर का डीआईजी नियुक्त किया गया है. विवेक राज सिंह को डाईजी छतरपुर बनाया गया है. 

प्रमुख अधिकारियों का निम्नत: तबादला हुआ है

1. अविनाश शर्मा, आईजी एससीआरबी पुलिस मुख्यालय
2. मनोज शर्मा, आईजी गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय
3. हरिनारायण चारी, डीआईजी खरगोन रेंज
4. एमएस वर्मा, डीआईजी जबलपुर
5. दीपक वर्मा, डीआईजी एसएएफ सेंट्रल रेंज भोपाल
6. अनिल महेश्वरी, डीआईजी पुलिस मुख्यालय
7. आर एस डहेरिया, डीआईजी सागर रेंज
8. संजय तिवारी, डीआईजी पुलिस मुख्यालय
9. सुशांत सक्सेना, डीआईजी इंदौर ग्रामीण
10. अनिल सिंह कुशवाहा, डीआईजी रीवा 
11. अरविंद सक्सैना, डीआईजी आर ए पीटीसी इंदौर
12. हिमानी खन्ना, डीआईजी पुलिस मुख्यालय
13. मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज
14. एमएल छारी, डीआईजी पुलिस मुख्यालय
15. तिलक सिंह, डीआईजी पुलिस मुख्यालय
16. आरके हिंगणकर डीआईजी जेएनपीए सागर

इसके अलावा 19 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं. जो निम्न प्रकार हैं.

1. कुमार सौरभ, एसपी छतरपुर
2. तरुण नायक, एसपी गुना
3. संतोष सिंह गौर, एसपी होशंगाबाद
4. महेश चंद्र जैन, एसपी इंदौर पश्चिम
5. तुषारकांत विद्यार्थी, एसपी सिंगरौली
6. सत्येंद्र कुमार शुक्ला, एसपी शहडोल
7. मनीष अग्रवाल, एसपी हरदा
8. धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, एसपी बैतूल
9. हेमंत चौहान, एसपी दमोह
10. मनोज कुमार सिंह, एसपी आगर मालवा
11. विवेक अग्रवाल, एसपी छिंदवाड़ा
12. संपत उपाध्याय, एसपी श्योपुर
13. अजय सिंह, एसपी रेल इंदौर
14. नागेंद्र सिंह, एसपी भिंड
15. साईकृष्ण एस थोटा, एसपी भोपाल दक्षिण
16. राकेश कुमार सगर, एसपी रेल भोपाल
17. भगवत सिंह विरदे, एसपी बुरहानपुर
18. मनोज कुमार राय, एसपी नीमच
19. रघुवंश भदौरिया, एसपी अशोक नगर

Trending news