Malwa Express Train: मालवा एक्सप्रेस के रूट में बड़ा बदलाव हो गया है, अब यह ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है.
Trending Photos
)
Malwa Express: महू-इंदौर-जम्मू-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन यानि मालवा एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया गया है, यह ट्रेन अब भोपाल रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी, जिससे ट्रेन के समय में 20 मिनट के समय की बचत होगी, भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकने के साथ यह ट्रेन अब बैरागढ़ से निशातपुरा होकर डायवर्ट रूट से आवाजाही करेगी, हालांकि यह बदलाव कब से लागू होगा इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही रेलवे इसकी समय सारिणी जारी कर देगी. लेकिन रेलवे बोर्ड ने मालवा एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी कर दिया है.
मालवा एक्सप्रेस में बदलाव
मालवा एक्सप्रेस ट्रेन बैरागढ़ से निशातपुरा होते हुए डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा, इस रूट पर बैरागढ़ में 2 मिनट और निशातपुरा में 10 मिनट का स्टॉपेज तय किया गया है. हालांकि रेलवे बोर्ड ने दोनों स्टेशनों पर रुकने का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन यह बदलाव किस तारीख से लागू होगा, इसको लेकर जल्द फैसला होगा. फिलहाल मालवा एक्सप्रेस पूर्व की तरह बैरागढ़ से भोपाल होते हुए ही संचालित की जा रही है, इसके साथ ही वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस को भी इसी डायवर्ट रूट से चलाने की तैयारी है.
ये भी पढ़ेंः MP के इस जिले में मिलती है अरहर की खास दाल, क्या आपने चखा है इसका स्वाद
इस वजह से किया बदलाव
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह रूट परिवर्तन आने वाले समय में ट्रेन संचालन को और सुगम बनाएगा, वर्तमान में ट्रेन बैरागढ़ से भोपाल जाकर इंजन रिवर्सल करती है, जिसमें 30–40 मिनट तक का समय लगता है. नया डायवर्ट रूट अपनाने से इंजन रिवर्सल की आवश्यकता खत्म होगी और प्रत्येक दिशा में लगभग 20 मिनट का समय बच सकेगा. भोपाल स्टेशन पर पहले से ही दिल्ली–मुंबई कॉरिडोर की बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं, ऐसे में मालवा एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों को डायवर्ट करने से स्टेशन का दबाव भी कम होगा.
रेलवे का कहना है कि शेड्यूल लागू होने के बाद यात्रियों को नई व्यवस्था के अनुसार यात्रा करनी होगी. लागू होने की अंतिम तारीख जल्द घोषित की जाएगी, लेकिन मालवा एक्सप्रेस से सफर करने से पहले यात्री ट्रेन का रूट जरूर दे लें.
ये भी पढ़ेंः एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें 10 दिनों तक कैंसिल, इन गाड़ियों का बदला रूट
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!